Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘धुरंधर 2’ से 100 गुना भौकाली हैं ये 5 वेब सीरीज, खुफिया कहानी देख रह जाएंगे दंग

---विज्ञापन---

Spy Thriller Web Series: अगर आपने भी धुरंधर और धुरंधर 2 देख ली है, तो ये खबर खासकर आपके लिए हैं. आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 ऐसी स्पाई-थ्रिलर वेब सीरीज लेकर आए हैं, जिनकी कहानी देखकर आप धुरंधर जैसी फिल्म को भी भूल जाएंगे. स्पाई-थ्रिल से भरपूर इन सीरीज कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. धुरंधर की तरह इन सीरीज में भी आपको एक खुफिया मिशन की कहानी देखने को मिलेगी. आइए इनके बारे में जानते हैं.

The Family Man

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर स्पाई और थ्रिल से भरपूर मनोज बाजपेयी स्टारर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ है. Prime Video पर मौजूद इस सीरीज की कहानी एक मध्यम वर्गीय परिवार के व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती, जो असल में एक स्पाई ऑफिसर होता है. ऐसे में उस व्यक्ति को अपने परिवार के साथ ही देश के खुफिया मिशन में भी काम करना होता है. अबतक इस सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं. इसमें मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

Bard of Blood

स्पाई और थ्रिल से भरपूर सीरीज ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ की कहानी RAW से निष्कासित एजेंट कबीर आनंद के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे बाद में बलूचिस्तान में एक सीक्रेट मिशन पर भेजा जाता है. बलूचिस्तान में कबीर को 4 भारतीय एजेंट को बचाना होता है. इस सीरीज की दमदार कहानी आपको जरूर पसंद आएगी. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Tanaav

कश्मीर में फैले आतंक की पृष्टभूमि पर आधारित इस सीरीज में स्पेशल कोवर्ट ऑप्स यूनिट की कहानी दिखाई गई है, जिसमें मानव विज, अरबाज खान, रजत कपूर और जरीना वहाब लीड रोल में हैं. अबतक इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं. इसे आप SonyLiv पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

The Americans

JioHotstar पर मौजूद इस सीरीज की कहानी दो शादीशुदा रूसी जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बच्चों के साथ वाशिंगटन डीसी में रहते हुए अमरीकी सरकार की जासूसी करने के लिए अमरीकी होने का दिखावा करते हैं. इसकी कहानी आपको जरूर पसंद आएगी.

The Night Agent

‘द नाइट एजेंट’ की कहानी एक FBI सीक्रेट अमेरिकन एजेंट की कहानी है, जो एक आतंकी हमले को रोकने के लिए अपनी जान दांव पर लगा देता है. अपने मिशन के दौरान एजेंट कई तरह के राज उजागर करता है. इसकी पूरी कहानी आपको Netflix पर मिल जाएगी.

---Advertisement---
First published on: Jun 03, 2026 08:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola