Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

थलपति विजय से अभिताभ बच्चन तक, किसके पास है कितना गोल्ड? जिसकी कीमत आपके छुड़ा देगी पसीने

How Much Filmi Stars Owns Gold?: पीएम नरेंद्र मोदी के सोने (गोल्ड) को लेकर आए बयान के बाद से ही देश में हर तरफ सोने-चांदी के रेट की बात हो रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके फेवरेट एक्टर के पास कितना ज्यादा सोना है? चलिए, आपको बताते हैं कि थलपति विजय से अभिताभ बच्चन तक किसके पास कितना सोना है.

How Much Filmi Stars Owns Gold?: पीएम नरेंद्र मोदी के सोने (गोल्ड) को लेकर आए बयान के बाद से ही देश में हर तरफ सोने-चांदी के रेट की बात हो रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके फेवरेट एक्टर के पास कितना ज्यादा सोना है? चलिए, आपको बताते हैं कि थलपति विजय से अभिताभ बच्चन तक किसके पास कितना सोना है.

थलपति विजय

  इन दिनों साउथ से लेकर नॉर्थ तक अपनी जीत का जश्न मना रहे थलपति विजय के पास ज्यादा सोना नहीं हैं. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, थलपति विजय के पास सिर्फ 883 ग्राम सोना है, जिसकी मार्केट में कीमत 1.2 करोड़ रुपये बताई गई है. इसके साथ ही उनके पास 15 लाख रुपये की चांदी है.

---Advertisement---

कंगना रनौत

  बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत गहनों की बहुत ही शौकिन हैं. लोकसभा चुनाव 2024 के हलफनामे के अनुसार, कंगना रनौत के पास 6.7 किलोग्राम, यानी 6700 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपयों से ज्यादा है. इसके अलावा उनके पास 60 किलो चांदी है. इसके साथ करीब 3 करोड़ रुपये के हीरे भी हैं.

हेमा मालिनी

    बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी सोने के गहनों की शौकिन है. लोकसभा चुनाव 2024 के हलफनामे के अनुसार, हेमा मालिनी के पास 3.39 करोड़ से ज्यादा की कीमत के गोल्ड, सिल्वर और हीरो के गहने हैं. साल 2011 में उन्होंने बताया था कि उनके पास करीब 5 किलो सोना और 25 किलो चांदी है.

---Advertisement---

अमिताभ बच्चन

  बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन के पास भी काफी सोना है. राज्यसभा सांसद चुनाव 2024 के हलफनामे के अनुसार, जया बच्चन के पास 40.97 करोड़ के हीरे और सोने के गहने हैं. वहीं, उनके पति अमिताभ बच्चन के पास 54.77 करोड़ के अभूषण हैं. दोनों के गहनों की कुल कीमत 95 करोड़ रुपये है.

स्मृति ईरानी

    टीवी सीरियल 'क्योंकि सास कभी बहू थी 2' में जलवा बिखेर रही हैं. 2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, स्मृति ईरानी के पास करीब 37.48 लाख रुपये के सोने, हीरे और चांदी के गहने हैं.

---Advertisement---
First published on: May 11, 2026 09:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola