---विज्ञापन---
बिन ब्याहे मां बनना चाहती है 40 साल की ये खूबसूरत एक्ट्रेस, डॉक्टर संग बातचीत ने खोली आंखें
Actress Wants To Become Mother Without Marriage: बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली इस एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.
Shruti Haasan Wants To Become Mother Without Marriage: बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्रुति हासन एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं. सुपरस्टार कमल हासन की बड़ी बेटी श्रुति ने हाल ही में कुछ ऐसा कहा है, जिसकी वजह से वह खबरों की हेडलाइन बन गई हैं. दरअसल, हाल ही में श्रुति हासन ने अपने पीरियड्स के दर्द के बारे में खुलकर बात की है. इसके अलावा उन्होंने शादी न करने और मां बनने की भी इच्छा जाहिर की है. अब सोशल मीडिया पर श्रुति हासन का बयान खूब वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा है.
पॉडकास्ट में पहुंचीं श्रुति हासन
हाल ही में सोहा अली खान के 'ऑल अबाउट हर' पॉडकास्ट में पहुंचीं श्रुति हासन ने अपनी हेल्थ और प्राइवेट लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. श्रुति ने बताया कि पीरियड्स के दौरान उन्हें बहुत दर्द होता है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह एक बच्चा एडॉप्ट करना चाहती हैं.
14 साल की उम्र से ही...
पॉडकास्ट के नए एपिसोड में 40 साल की श्रुति हासन ने बताया कि 14 साल की उम्र से ही उन्हें यह कहा जाता रहा है कि PCOS (पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) की वजह से उन्हें बच्चा कंसीव करने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. श्रुति ने कहा, 'मुझे हमेशा से यही कहा गया है कि PCOS और चाइल्डबर्थ या कंसेप्शन, इसके बारे में भूल ही जाओ. ये सब मेरे लिए बहुत मुश्किल होने वाला है.'
मां बनने का सपना...
श्रुति हासन ने खुलासा करते हुए बताया कि जब वह डॉक्टर से मिलीं, तब जाकर उन्हें इस बारे में ज्यादा समझ आया. डॉक्टर ने उन्हें बायोलॉजिकल क्लॉक से डराने के बजाय उनके सामने सभी सही ऑप्शन्स रखे, जिससे वह अपने मां बनने के सपने को पूरा कर सकती हैं.
अपने एग फ्रीज कराने का दिया आइडिया
इस दौरान श्रुति ने यह भी बताया कि उनकी गाइनकोलॉजिस्ट ने उन्हें अपने एग फ्रीज कराने का आइडिया दिया था. इसका प्रोसेस इतना आसान नहीं है. एग फ्रीज करने का प्रोसेस आपको शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से थका देता है. एक्ट्रेस ने बताया, 'डॉक्टर ने कहा कि इससे जब मैं मां बनना चाहूंगी, तब बिना ज्यादा परेशान हुए मां बन सकती हूं. मां बनने के बहुत सारे ऑप्शन हैं.'
डॉक्टर के साथ बातचीत के बाद...
इस दौरान श्रुति हासन ने कहा, 'मैं तो बच्चा एडॉप्ट करने के लिए भी तैयार हूं. असल में मैं सिर्फ एक मां बनना चाहती हूं और मैं पूरे दिल के साथ इस काम को करना चाहती हूं. जब डॉक्टर के साथ बात करने के बाद मेरी आंखें खुलीं. वरना मैं यही मानती रहती कि मैं कभी कंसीव नहीं कर पाऊंगी.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.