Saturday, 25 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘CJP वालों थोड़ा इंतजार करो, तुम्हारी सच्चाई…’ यूट्यूब चैनल डिलीट होने के बाद रैपर सैंटी शर्मा का बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

Rapper Santy Sharma Claims On CJP Row: फेमस रैपर सैंटी शर्मा इस समय अपने यूट्यूब चैनल डिलीट होने की वजह से सुर्खियों में हैं. इसी के साथ वो एक बार फिर से विवादों में घिर गए है. दरअसल, हाल ही में सैंटी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वो जल्द ही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की पूरी सच्चाई सामने लेकर आएंगे. उन्होंने ये भी बताया कि ये पूरा मामला CJP पर किए उनके कमेंट से जुड़े उनके विरोध और विवाद से जुड़ा है. चलिए आपको इस मामले के बारे में विस्तार से बताते है.

यूट्यूब चैनल का डिलीट...

यूट्यूब चैनल डिलीट होने के बाद रैपर सैंटी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने दावा ने किया कि वो जल्द ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का असली चेहरा सबके सामने लेकर आएंगे. इसके साथ ही अपने यूट्यूब चैनल के डिलीट होने पर खुलासा किया है.

---Advertisement---

11 साल के सपने...

  सैंटी शर्मा ने अपने फॉलोअर्स के साथ यह खबर साझा करते हुए सैंटी ने कहा कि यह चैनल इंडिपेंडेंट के तौर पर एक दशक से चल रहा था. उन्होंने आगे खुलासा करते हुए बताया है कि चैनल को रिकवर नहीं किया जा सकता. सैंटी ने आगे कहा, '11 साल के सपने, संघर्ष और यादें सब खत्म.'

मुझे नफरत भरे मैसेज...

सैंटी शर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मुझे नफरत भरे मैसेज की बाढ़ आ गई, और मेरा मानना ​​है कि मेरा चैनल उस राजनीति का शिकार हो गया है. उन्होंने मेरा चैनल भले ही छीन लिया हो, लेकिन वे मेरी आवाज, मेरा जुनून या फिर से क्रिएटिव करने का मेरा दृढ़ संकल्प नहीं छीन सकते.'

---Advertisement---

CJP वालों थोड़ा इंतजार करो...

सैंटी शर्मा ने आगे लिखा, 'मैं 1 अगस्त को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा. वहां पर मैं सीजेपी के पीछे की सच्चाई पर चर्चा करूंगी. मैं अब फैक्ट और सबूतों के साथ बयान भी पेश करूंगा. सीजेपी का समर्थन करने वालों से मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि थोड़ा इंतजार करें. एक बार अंदर की कहानी और सबूत सामने आ जाएंगे, तो सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा.'

First published on: Jul 23, 2026 09:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola