Friday, 21 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर गर्दा उड़ा रही है 3 एपिसोड वाली ये खतरनाक सीरीज, IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग

Netflix Dangerous Horror Web Series: अगर आप भी ओटीटी पर हॉरर और सस्पेंस से भरपूर फिल्में और सीरीज देखने के लिए ढूंढ रहे हैं तो यहां आपकी ये तलाश खत्म हो सकती है.

Netflix Dangerous Horror Web Series: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें ओटीटी पर हॉरर और सस्पेंस से भरपूर फिल्में और सीरीज देखना बहुत पसंद है, तो मुबारक हो हमारे पास आपके लिए एक बेहतरीन और लजवाब सीरीज है. जिसे देखने के बाद आपके डर का लेवल इतना ज्यादा बढ़ जाएगा कि आप अपने वॉशरूम तक अकेले नहीं जा पाएंगे. इस सीरीज कहानी शुरू से लेकर आखिर तक आपको अपने साथ बांधकर रखेगी. इस सीरीज को IMDb पर भी काफी तगड़ी रेटिंग मिली है. चलिए आपको इस सीरीज से रूबरू करवाते हैं.  

क्या है इस सीरीज का नाम?

हम जिस हॉरर सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम 'घोल' है, ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर साल 2018 में रिलीज हुई थी. राधिका आप्टे स्टारर इस सीरीज के 3 एपिसोड हैं, जो कि बहुत ही ज्यादा खतरनाक हैं. ये सीरीज डरावनी होने के साथ-साथ मिस्ट्री और सस्पेंस से भी भरी हुई है, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े होना लाजमी है.

---Advertisement---

क्या है सीरीज की कहानी?

इस सीरीज की कहानी एक मिलिट्री बंकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां आतंकवादियों को बंदी बनाकर रखा जाता है और उनसे सख्त पूछताछ की जाती है. इस बंकर में कई लोगों की मौत हो चुकी है और ये सिलसिला लगातार जारी है. सीरीज में एक कुख्यात आतंकवादी को पूछताछ के लिए इसी बंकर में लाया जाता है. जिसके बाद सीरीज में भयावह खून-खराबे शुरू हो जाती है.

किस किरदार में हैं राधिका आप्टे?

इस सीरीज में मिलिट्री ऑफिसर का किरदार निभा रही राधिका आप्टे को भी उसी मिलिट्री बंकर में ट्रांसफर किया गया है, जहां कुख्यात आतंकवादी को कैद करके पूछताछ की जा रही है. इस कर्रवाई के दौरान राधिका आप्टे का किरदार आतंकवादी की एक्टिविटी को बहुत ही ध्यान देता है और उसके चाल-चलन में अचानक हुए बदलाव को नोटिस करती है.

---Advertisement---

सीरीज की कास्ट में और कौन-कौन शामिल?

नेटफ्लिक्स की ये सीरीज आपको एक नए तरह की हॉरर एक्सपीरिंस कराएगी. इस सीरीज में राधिका आप्टे के अलावा, एक्टर मानव कौल, रत्ताबली भट्टाचार्जी और महेश बलराज भी अहम किरदार में हैं.

कितनी मिली IMDb पर रेटिंग?

नेटफ्लिक्स पर मौजूद 3 एपिसोड वाली इस सीरीज को IMDb पर 10 में से 7 की शानदार रेटिंग मिली है.

---Advertisement---
First published on: Aug 21, 2026 02:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola