Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix की 8 एपिसोड वाली ये क्राइम थ्रिलर देख उड़ जाएंगे दिमाग के तोते, हर मोड़ पर मिलेगा ट्विस्ट

---विज्ञापन---

Netflix Crime Thriller Series: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें ऐसी सीरीज और फिल्में देखना पसंद है, जिसमें जबरदस्त एक्शन, रुला देने वाला इमोशन और दिमाग घुमा देने वाली कहानी का मिक्स हो, तो ऐसे लोगों के लिए हमारे पास एक परफेक्ट क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी आपको शुरू से लेकर अंत तक अपने साथ बांधे रखेगी. इस सीरीज के हर एक एपिसोड में आपको चौंका देने वाला ट्विस्ट देखने को मिलेगा. इस सीरीज की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे आप एक दिन में देखकर खत्म कर सकते हैं. चलिए, आपको इस सीरीज के बारे में बताते हैं.

सीरीज की कहानी

नेटफ्लिक्स की ये 8 एपिसोड वाली इस सीरीज को शुरू करने के बाद इसे खत्म किए बिना नहीं रह सकते हैं. इस सीरीज की कहानी एक लड़की यून जी-वू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके हाई स्कूल के वक्त उसके बर्थडे पर उसके ही सामने उसके पापा की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है और वो चाह कर भी उन्हें बचा नहीं पाती.

---Advertisement---

बदला लेने की शुरुआत

इस घटना के बाद से यून जी-वू की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है, वो अपने पापा के हत्यारे की तलाश शुरू करती है. यून जी-वू अपने पिता के कातिल से बदला लेने और उसे मारने के लिए एक खतरनाक गैंग लीडर की मदद लेती है. इसके बाद हर एक मुसीबत को पार करने के बाद मासूम सी यून जी-वू अब एक खतरनाक फाइटर बन जाती है.

कभी न भूलने वाला क्लाइमेक्स

इसके बाद यून जी-वू गैंग लीडर की मदद से पुलिस फोर्स में अंडरकवर एजेंट बन जाती हैं ताकि वो अपने पिता के कातिल को ढूंढ सके और उससे इसका बदला ले सके, लेकिन हर एक मोड़ पर उसे चौंका देने वाली सच्चाई पता चलती है. सीरीज के क्लाइमेक्स में कभी न भूलने वाला ट्विस्ट देखने को मिलता है.

---Advertisement---

IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग

इस सीरीज की कहानी के साथ-साथ एक्शन भी कबील-ए-तारीफ है. सीरीज में आप यून जी-वू के फाइटिंग सीन्स चाह कर भी इग्नोर नहीं सकते है. यून जी-वू की हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और रॉ फाइटिंग इसे बेहद रियल बनाती है. इस सीरीज का नाम 'माय नेम' है, जिसे IMDb पर भी 10 में से 7.8 की जबरदस्त रेटिंग मिली है.  

First published on: Jul 17, 2026 05:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola