Sunday, 13 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix की इन 5 हॉरर फिल्मों को अकेले देखना है मुश्किल, हर सीन में मिलेगा डर

Horror Movies: अगर आप भी उनमें से हैं जो डरावनी फिल्में देखना पसंद करते हैं तो नेटफ्लिक्स पर आपके लिए कई शानदार हॉरर फिल्में मौजूद हैं.

Horror Movies: अगर आप भी हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 सबसे शानदार हॉरर फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों की कहानी में गहरा रहस्य और असली डर महसूस होता है. आइए फिल्मों के बारे में जानते हैं.

बारामूला

इस लिस्ट में पहला नाम साल 2025 की फिल्म 'बारामूला' (Baramulla) का है. ये एक सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जाम्भले ने किया है और इसे 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के निर्देशक आदित्य धर और ज्योति देशपांडे ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी कश्मीर के बारामूला शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां अचानक रहस्यमई तरीके से छोटे बच्चे गायब होने लगते हैं. इस हाई-प्रोफाइल केस को सुलझाने के लिए डीएसपी रिदवान सैयद (मानव कौल) को बारामूला भेजा जाता है. जांच के दौरान उन्हें पता चलता है कि यह सिर्फ एक साधारण अपराध या किडनैपिंग का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे कुछ अलौकिक शक्तियां हैं.

---Advertisement---

बुलबुल

'बुलबुल' (Bulbbul) वर्ष 2020 में रिलीज हुई एक बेहतरीन सुपरनैचुरल पीरियड हॉरर-ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, पाउली दाम, राहुल बोस और परमब्रत चटर्जी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी 1880 के दशक के बंगाल प्रेसिडेंसी की पृष्ठभूमि पर आधारित है.

शैतान

'शैतान' (Shaitaan) साल 2024 में रिलीज़ हुई एक शानदार सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर-थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है और इसे अजय देवगन, ज्योति देशपांडे और कुमार मंगत पाठक ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन स्टारर लीड रोल में हैं. इसकी कहानी कबीर (अजय देवगन) और उसके खुशहाल परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने फार्महाउस पर छुट्टियां मनाने जाते हैं. रास्ते में उनकी मुलाकात वनराज (आर. माधवन) नाम के एक अजनबी से होती है. वनराज मदद मांगने के बहाने उनके घर में प्रवेश करता है और वशीकरण (काले जादू) के जरिए कबीर की बेटी जान्हवी (जानकी बोडीवाला) के दिमाग को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लेता है.

---Advertisement---

काली खुही

नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म 'काली खुही' (Kaali Khuhi) का निर्देशन टेरी समुंद्रा ने किया है और इसे अंकु पांडे व रेमन चिब्ब ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में शबाना आजमी, संजीदा शेख, रीवा अरोड़ा और सत्यदीप मिश्रा लीड रोल में हैं. इसकी कहानी पंजाब के एक काल्पनिक और रहस्यमई गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है. दर्शन (सत्यदीप मिश्रा) अपनी पत्नी प्रिया (संजीदा शेख) और 10 साल की बेटी शिवंगी (रीवा अरोरा) के साथ अपनी बीमार मां (दादी) को देखने गांव आता है. गांव पहुंचते ही वहां अजीबोगरीब और डरावनी घटनाएं घटने लगती हैं.

बेताल

बेताल कोई फिल्म नहीं ये एक जॉम्बी हॉरर सीरीज है. 4 एपिसोड की इस सीरीज की कहानी एक सुदूर छत्तीसगढ़ के जंगल में स्थित 'बेताल पहाड़ी' (Betaal Hill) के इर्द-गिर्द घूमती है. एक भ्रष्ट डेवलपर अजय मुधलवन (जितेन्द्र जोशी) हाईवे बनाने के लिए इस पहाड़ी के बीच में मौजूद एक पुरानी ब्रिटिश कालीन सुरंग को खुलवाना चाहता है. गांव के आदिवासी इस सुरंग को खोलने का विरोध करते हैं क्योंकि उनका मानना है कि इसके अंदर एक प्राचीन श्राप और बेताल की सेना बंद है.

---Advertisement---
First published on: Sep 12, 2026 11:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola