---विज्ञापन---
50 लाख में बनी 8.2 रेटिंग वाली ये फिल्म अब Cannes 2026 में दिखाएगी जलवा, बॉक्स ऑफिस पर कमा चुकी है करोड़ों
Regional Film Market Premiere at Cannes 2026: साल 2025 भारतीय सिनेमा और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के लिए बहुत ही शानदार और रोमांचक था. इसी एक भक्ति रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. अब साल 2025 की ये फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपना जलवा दिखाने वाली है. चलिए आपको उस फिल्म के बारे में बताते हैं.
Regional Film Market Premiere at Cannes 2026: साल 2025 भारतीय सिनेमा और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के लिए बहुत ही शानदार और रोमांचक था. इसी एक भक्ति रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. अब साल 2025 की ये फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपना जलवा दिखाने वाली है. चलिए आपको उस फिल्म के बारे में बताते हैं.
Cannes 2026 में दिखेगा इस फिल्म का जलवा
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम 'लालो – कृष्णा सदा सहायते' है, जो गुजराती सिनेमा में एक ऐतिहासिक है. अब फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने मार्केट प्रीमियर के लिए तैयार है.
कान्स में स्पेशल प्रीमियर
अंकित सखिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लालो – कृष्णा सदा सहायते' का कान्स में स्पेशल प्रीमियर रखा जाएगा. इस बात की जानकारी फिल्म के मेकर्स ने खुद दी है.
फिल्म का इंविटेशन पोस्टर
'लालो – कृष्णा सदा सहायते' के मेकर्स ने फिल्म का इन्विटेशन एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें साफ और बड़े शब्दों में लिखा गया है कि 'आपको इन्वाइट किया जाता है'. इसके साथ ही फिल्म के पोस्टर में 'लालो' को दिव्य ब्लॉकबस्टर गुजराती फिल्म बताया गया है.
ग्लोबल स्टेज पर गुजराती स्पिरिट
इसके साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा, 'यह सिर्फ एक स्क्रीनिंग नहीं है, यह कल्चर, सिनेमा और आस्था का सेलिब्रेशन है. मशहूर कान्स फिल्म फ़ेस्टिवल के दौरान 'लालो – कृष्णा सदा सहायते' की मार्केट स्क्रीनिंग में हमारे साथ जुड़ें, क्योंकि हम गुजरात की स्पिरिट को ग्लोबल स्टेज पर ला रहे हैं. हमें आपके साथ इस खास पल को सेलिब्रेट करने में गर्व महसूस होगा.
बॉक्स ऑफिस पर कमा चुकी है करोड़ों
बता दें कि 50 लाख के बजट में बनी फिल्म 'लालो – कृष्णा सदा सहायते' ने भारत में 97.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई कुल 122.25 करोड़ रुपये तक पहुंची थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.