---विज्ञापन---

Cannes Film Festival 2026: इस आलीशान होटल में ठहरी हैं ऐश्वर्या राय, 1 दिन का लगता है 150000 रुपये चार्ज

---विज्ञापन---

Aishwarya Rai Bachchan in Cannes Film Festival 2026: इस समय हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के स्टार्स की नजर कान्स फिल्म फेस्टिवल पर लगी हुई है. भारत की तरफ से कान्स में अब तक आलिया भट्ट, उर्वशी रौतेला, मौनी रॉय और अदिति राव हैदरी ने रेड कार्पेट पर लुक्स के साथ जलवा बिखेरने का काम किया है. लेकिन अब कान्स के रेड कार्पेट पर ओरिजनल इंडियन डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन अपना जलवा बिखेरने के लिए पहुंच चुकी हैं.

होटल मार्टिनेज में ऐश्वर्या का स्वागत

  हाल ही में कान्स से ऐश्वर्या राय बच्चन के स्वागत का एक वीडियो भी आया है, जिसमें ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या कान्स के फेमस सेलेब्रिटी होटल मार्टिनेज का वेलकम रिसीव कर रही हैं.

---Advertisement---

आलीशान होटल में ठहरी हैं ऐश्वर्या राय

    पता ना हो तो बता दें कि मार्टिनेज फ्रांस के सबसे महंगे होटलों की लिस्ट में सबसे ऊपर है. ये होटल अपनी लग्जरी हॉस्पिटैलिटी के लिए दुनिया भर में फेमस है, जहां हर साल कान्स के दौरान सेलेब्स की महफिल सजती है. हर साल मार्टिनेज में कान्स में शामिल होने वाले सेलेब्स और जूरी मेंबर ठहरते हैं. इसलिए ऐश्वर्या राय भी इसी होटल में ठहरी हुई हैं.

एक दिन ठहरने का खर्चा

  रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस के होटल मार्टिनेज में एक दिन रुकने का खर्च 150000 के करीब है. इस होटल में कान्स में शामिल होने वाले सेलेब्स की आफ्टर पार्टी बहुत ही पॉपुलर है. जानकारी के मुताबिक, इस होटल में कुल 410 लग्जरी रूम और सुइट्स हैं. इसके साथ ही स्विमिंग पूल, गार्डन, लग्जरी स्पा, फिटनेस सेंटर और प्राइवेट बीच जैसी लग्जरी फेसेलिटिज भी मिलती है.

---Advertisement---

आलीशान लॉन एरिया

होटल मार्टिनेज के कमरों से खूबसूरत समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखता है. इसके अलावा, इस होटल के करीब ही शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और ट्रैवल डेस्टिनेशन भी हैं. इसके आलीशान लॉन एरिया में व्हाइट और ब्लू कलर कॉम्बिनेशन का रॉयल टच दिया गया है.

समंदर का खूबसूरत व्यू

होटल के लग्जरी बेडरूम की बालकनी से समंदर का खूबसूरत व्यू दिखता है. इसके हर एक रूम में क्लासिक इंटीरियर, बिग सिटिंग एरिया और वर्कस्पेस की जगह दी गई है.

---Advertisement---
First published on: May 22, 2026 09:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.