---विज्ञापन---
Panchayat को भी टक्कर देती है 9 एपिसोड वाली ये सीरीज, 177 दिनों से Prime Video पर कर रही है राज
ओटीटी पर कई ऐसी वेब सीरीज मौजूद हैं, जो गांव की जिंदगी और वहां की दिलचस्प कहानियों पर आधारित हैं. दर्शकों को अक्सर ग्रामीण परिवेश से जुड़ी मजेदार कहानियां काफी पसंद आती हैं. 'पंचायत' और 'ग्राम चिकित्सालय' ऐसी ही वेब सीरीज हैं, जिनमें कॉमेडी और इमोशन का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है. हालांकि, आज हम आपको एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे कई दर्शक 'पंचायत' को कड़ी टक्कर देने वाली सीरीज मान रहे हैं.
177 दिनों से ट्रेंड कर रही ये सीरीज
यह वेब सीरीज पिछले 177 दिनों से प्राइम वीडियो की टॉप-10 ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. यह पिछले कई दिनों से प्लेटफॉर्म पर नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है.
दुपहिया'
दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'दुपहिया' की, जो 7 मार्च 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. इस सीरीज में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. इसका निर्देशन सोनम नायर ने किया है, जबकि इसे अविनाश द्विवेदी, चिराग गर्ग, सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासानी ने क्रिएट किया है.
9 एपिसोड के हैं मजेदार नाम
'दुपहिया' पिछले 177 दिनों से लगातार टॉप-10 में बनी हुई है. इस सीरीज में कुल 9 एपिसोड हैं और सभी के नाम काफी दिलचस्प हैं. पहले एपिसोड का नाम 'बंबई', दूसरे का 'चोर नहीं चिकार', तीसरे का 'ओह मेरे जीजाजी', चौथे का 'कानून के हाथ', पांचवें का 'पियो मगर प्यार से', छठे का 'उल्लू मत बोलना', सातवें का 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे', आठवें का 'भूतपूर्व प्रेम' और नौवें एपिसोड का नाम 'आत्मनिर्भर' है.
क्या है दुपहिया की कहानी
अगर कहानी की बात करें, तो 'दुपहिया' धड़कपुर नाम के एक गांव पर आधारित है, जो पिछले 25 सालों से अपराध-मुक्त है. इसी बीच एक पिता अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज में देने वाली मोटरसाइकिल (दुपहिया) को एक स्कूल में छिपाकर रखता है, लेकिन वह चोरी हो जाती है. इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच जाता है. इस घटना के बाद कई मजेदार घटनाएं सामने आती हैं, जो दर्शकों को खूब हंसाती हैं.
'दुपहिया' सीजन 2
'दुपहिया' के दूसरे सीजन की भी घोषणा की जा चुकी है. मार्च 2026 में इसके नए सीजन का ऐलान किया गया था. हालांकि इसकी रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.