Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2 Happy Ending: लाल जोड़े पहन दुल्हन बनी यलीना और पगड़ी पहन दुल्हा बना हमजा, शादी में मेहंदी लगाते दिखें आदित्य धर

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Happy Ending: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर द रिवेंज' इस बॉक्स ऑफिस धुआंधार कमाई कर रही है, इसके साथ ही फिल्म कमाए के मामले लगातार नए रिकॉर्ड्स भी बना रही है. इसी बीच फिल्म के कुछ सीन्स को AI के जरिए रिक्रिएट किया जा रहा है. इसी तरह एक फैन पेज ने AI के जरिए'धुरंधर द रिवेंज' में यलीना और हमजा की लव स्टोरी को हैप्पी एंडिग दी है.

इस स्पाय थ्रिलर फिल्म की एंडिंग में जसकिरत सिंह रंगी पाकिस्तान में बनी अपनी हमजा की पहचान छोड़कर भारत लौट आता है. यहां आने के बाद हमजा अपनी पत्नी यलीना और बेटे के साथ वाली फोटो जला देता है. इस सीन ने थिएटर में बैठे सभी लोगों के दिल को तोड़ दिया था.

---Advertisement---

हाल ही में कंटेंट क्रिएटर अनसीन फ्रेंड ने AI की मदद से यलीना और हमजा की लव स्टोरी को हैप्पी एंडिंग दी है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

इन तस्वीरों में यालीना और जसकिरत की पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी होती दिखाई दे रही हैं. नई तस्वीरों में यालीना और जसकिरत भारत में फिर से मिलते और शादी करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

---Advertisement---

इस शादी में जसकिरत का बचपन का दोस्त पिंडा और आलम बाराती बने हुए हैं. यालीना और जसकिरत की इस शादी में जमील जमाली, मेजर इकबाल, जसकिरत की मां और एसपी असलम कपल पर फूल बरसाते दिख रहे हैं.

वहीं, एक तस्वीर में फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर भी मौजूद दिखाई दिए. वो इस शादी में यालीनाको मेहंदी लगा रहे हैं. जिस पर उन्होंने 'कसाइनुमा', 'जस्सी' और 'थैंक यू यामी' लिखा है.

---Advertisement---

इन AI तस्वीरों को शेयर करते हुए अनसीन फ्रेंड ने कैप्शन में बस इतना लिखा, 'धुरंधर 3: रियूनियन'. इस पोस्ट पर फैंस के कई रिएक्शन भी सामने आए, जहां एक यूजर ने लिखा, 'यही वो एंड है जो हर कोई चाहता था. आलम भाई भी शादी का हिस्सा हैं; यह अच्छी बात है.'

First published on: Apr 01, 2026 01:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola