---विज्ञापन---

बॉलीवुड की वो खूबसूरत एक्ट्रेस, जिसे सलमान खान ने बनाया स्टार; लेकिन कैटरीना कैफ से तुलना करियर पर पड़ गई भारी

14 मई 1987 को जन्मी जरीन खान आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. 2010 में फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जरीन की किस्मत तब बदली जब सुपरस्टार सलमान खान की नजर उन पर पड़ी. एक समय आर्थिक तंगी के कारण कॉल सेंटर में काम करने वाली जरीन एयर होस्टेस बनने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन किस्मत उन्हें बड़े पर्दे पर ले आई. हालांकि, खूबसूरती और टैलेंट के बावजूद जरीन के करियर को सबसे ज्यादा नुकसान उनकी तुलना कैटरीना कैफ से होने की वजह से हुआ. 'कैटरीना की हमशक्ल' के टैग ने उन्हें वो पहचान नहीं बनाने दी जिसकी वे हकदार थीं.

डॉक्टर बनने का था सपना

जरीन कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं. 12वीं के दौरान माता-पिता के तलाक और फिर पिता के निधन के बाद घर की जिम्मेदारी उन पर आ गई. पैसों की कमी के कारण डॉक्टर बनने की पढ़ाई छोड़ उन्हें कॉल सेंटर में नौकरी करनी पड़ी.

---Advertisement---

शूटिंग देखने गईं और बन गईं एक्ट्रेस

जरीन एक फैन के तौर पर फिल्म 'युवराज' की शूटिंग देखने पहुंची थीं. वहां सलमान खान ने उन्हें देखा और उनकी सादगी से प्रभावित होकर फोटो मांगे. ऑडिशन के बाद उन्हें फिल्म 'वीर' के लिए चुन लिया गया.

कैटरीना कैफ से तुलना पड़ी भारी

'वीर' के रिलीज होते ही जरीन की तुलना कैटरीना कैफ से होने लगी. जरीन का मानना है कि इस 'हमशक्ल' वाले टैग ने उन्हें इंडस्ट्री में अपनी स्वतंत्र पहचान बनाने का मौका ही नहीं दिया. मेकर्स उन्हें अपनी ओरिजनल पर्सनैलिटी के बजाय कैटरीना के विकल्प के तौर पर देखने लगे.

---Advertisement---

स्नेहा उल्लाल का दिया उदाहरण

जरीन ने एक इंटरव्यू में दर्द बयां करते हुए कहा था कि जैसे ऐश्वर्या राय की 'डुप्लीकेट' कहे जाने पर स्नेहा उल्लाल का करियर बर्बाद हुआ, वैसा ही उनके साथ भी हुआ. कोई भी एक्टर किसी की परछाई बनकर नहीं रहना चाहता.

आज भी है बड़ी कामयाबी की तलाश

जरीन ने 'हाउसफुल 2', 'हेट स्टोरी 3' और 'अक्सर 2' जैसी फिल्मों में काम किया है. हालांकि, उनका करियर बहुत धीमी रफ्तार से आगे बढ़ा है. वे आज भी इंडस्ट्री में एक ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं जो उन्हें सुपरस्टार्स की कतार में खड़ा कर सके.

First published on: May 14, 2026 07:40 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.