---विज्ञापन---
43 सालों से इश्क लड़ा रहे सलमान खान, ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक, लंबी है गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट, दूसरी वाली का नाम जानकर उड़ जाएंगे होश
Salman Khan Love Life: बॉलीवुड के 'दबंग' सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने भले ही अब तक शादी न की हो, लेकिन उनकी लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है. पिछले 43 सालों में सलमान का नाम कई फेमस एक्ट्रेसेस और मॉडल्स के साथ जुड़ा. उनकी फिल्मों की तरह ही उनकी प्रेम कहानियां भी फैंस के बीच चर्चा का बड़ा विषय बनी रहीं.
Salman Khan Love Life: बॉलीवुड के 'दबंग' सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने भले ही अब तक शादी न की हो, लेकिन उनकी लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है. पिछले 43 सालों में सलमान का नाम कई फेमस एक्ट्रेसेस और मॉडल्स के साथ जुड़ा. उनकी फिल्मों की तरह ही उनकी प्रेम कहानियां भी फैंस के बीच चर्चा का बड़ा विषय बनी रहीं.
सलमान खान की पहली चर्चित गर्लफ्रेंड कौन?
सलमान खान की पहली चर्चित गर्लफ्रेंड शाहीन जाफरी मानी जाती हैं. कहा जाता है, कि 1980 के दशक की शुरुआत में दोनों एक-दूसरे के करीब थे. इसके बाद उनकी जिंदगी में एंट्री हुई संगीता बिजलानी की. उस दौर में संगीता इंडस्ट्री का बड़ा नाम थीं. दोनों का रिश्ता इतना गंभीर था, कि शादी तक की खबरें सामने आने लगी थीं, लेकिन बात शादी तक पहुंच नहीं पाई, और दोनों अलग हो गए. हालांकि, ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने दोस्ती बरकरार रखी.
पाकिस्तानी की इस एक्ट्रेस से लड़ाया इश्क
इसके बाद सलमान का नाम पाकिस्तानी मूल की अभिनेत्री सोमी अली के साथ जुड़ा. सोमी अली सलमान की दीवानी थीं, और उनसे मिलने मुंबई तक आ गई थीं. दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, बताया जाता है, कि शादी को लेकर मतभेद और सलमान की आदतों के चलते ये रिश्तालंबा नहीं चल सका और टूट गया.
सलमान खान की सबसे पॉपुलर लवस्टोरी रही इस एक्ट्रेस संग
सलमान खान की सबसे चर्चित प्रेम कहानी रही ऐश्वर्या राय के साथ. फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए. फैंस को ये जोड़ी बेहद पसंद थी, लेकिन रिश्ता विवादों में घिर गया. खबरों के मुताबिक, सलमान का जरूरत से ज्यादा पजेसिव होना दोनों के अलगाव की वजह बना.
सलमान खान ने इस एक्ट्रेस के करियर को दी नई उड़ान
इसके बाद सलमान की जिंदगी में आईं कैटरीना कैफ... सलमान ने कैटरीना के करियर को नई उड़ान देने में अहम भूमिका निभाई. दोनों की शादी की खबरें भी कई बार सामने आईं, लेकिन आखिरकार ये रिश्ता भी ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया.
2023 में इस एक्ट्रेस संग जुड़ा नाम
सलमान का नाम बाद में जरीन खान, मॉडल क्लाउडिया सिएस्ला और रोमानियाई सिंगर यूलिया वंतूर के साथ भी जुड़ा. वहीं, साल 2023 में पूजा हेगड़े के साथ उनके अफेयर की अफवाहों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं थीं. हालांकि, सलमान खान ने कभी भी अपने रिश्तों को लेकर खुलकर ज्यादा बात नहीं की, लेकिन इतना जरूर है, कि उनकी लव लाइफ बॉलीवुड की सबसे चर्चित कहानियों में से एक रही है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.