---विज्ञापन---
Welcome to the Jungle से एक साथ हटाए गए 18 सीन्स, बिकिनी शॉट्स पर भी चली कैंची; अब इतने घंटे की होगी फिल्म
Welcome to the Jungle: अक्षय कुमार और कई बड़े सितारों से सजी मोस्ट एंटीसिपेटेड कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन रिलीज से ठीक पहले इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी तो दे दी है, लेकिन मेकर्स को फिल्म में कई बड़े बदलाव करने के निर्देश दिए हैं. बोर्ड की सख्ती के बाद फिल्म से कई सीन्स को पूरी तरह से हटा दिया गया है.
सेंसर बोर्ड ने हटाए 18 सीन्स
मेकर्स ने जब इस फिल्म को सर्टिफिकेशन के लिए भेजा, तो सेंसर बोर्ड ने कहानी और दृश्यों को देखने के बाद इस पर कड़ा रुख अपनाया. बोर्ड ने फिल्म से एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 18 सीन्स को एडिट करने या हटाने के साफ निर्देश दिए. मेकर्स द्वारा इन सभी जरूरी बदलावों को पूरा करने के बाद ही सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास किया है.
बदले गए कई विवादित डायलॉग्स
बोर्ड के निर्देश पर फिल्म के कई डायलॉग्स में बड़े बदलाव किए गए हैं. फिल्म में एक जगह 'काला पैदा हुआ, कोयला है' डायलॉग था, जिसे बदलकर अब 'सादा पैदा हुआ, नमूना हुआ है' कर दिया गया है. इसके अलावा 'पानी ऑफ कश्मीर' और 'गोरखा रेजिमेंट' जैसे शब्दों को हटाकर उनकी जगह 'आर्मी' शब्द का इस्तेमाल किया गया है.
बिकिनी और सेंशुअल सीन्स एडिट
डायलॉग्स के साथ-साथ फिल्म के कई विजुअल्स पर भी सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी. बोर्ड के निर्देश पर फिल्म में दिखाए गए कुछ बिकिनी शॉट्स और सेंशुअल यानी अंतरंग सीन्स में काफी बदलाव किए गए हैं. इसके अलावा एक जगह विंदु दारा सिंह के एक वल्गर जेस्चर यानी अश्लील इशारे को भी फिल्म से पूरी तरह बदल दिया गया है.
फिल्म का फाइनल रन टाइम तय
इन सभी 18 बदलावों और कट के बाद अब अक्षय कुमार की इस फिल्म का फाइनल रन-टाइम 2 घंटे, 44 मिनट और 50 सेकंड तय किया गया है. यानी यह फिल्म सिनेमाघरों में पूरे 164 मिनट और 50 सेकंड तक दर्शकों का मनोरंजन करेगी. अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी हफ्ते 26 जून को रिलीज होने जा रही है.
फिल्म को मिला यह खास सर्टिफिकेट
सेंसर बोर्ड ने फिल्म के विवादित और संवेदनशील हिस्सों को पूरी तरह से एडिट करवाने के बाद इसे 'UA 16+' सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है. इसका सीधा मतलब यह है कि इस फिल्म को 16 साल से अधिक उम्र के युवा और बच्चे अपने परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर आसानी से देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.