Friday, 7 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

ना पति, ना बच्चे! 39 साल से अकेली रह रही ये दिग्गज एक्ट्रेस, बोलीं- ‘अब मुझे मरने से डर नहीं…’

Pavitra Rishta Actress: भारतीय फिल्म जगत की दिग्गज एक्ट्रेस उषा नाडकर्णी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. टीवी से लेकर थिएटर, मराठी और हिंदी सिनेमा तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली उषा नाडकर्णी ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है, जिससे वो सुर्खियों में आ गई हैं.

Pavitra Rishta Actress: टीवी जगत की दिग्गज एक्ट्रेस उषा नाडकर्णी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। टीवी से लेकर थिएटर, मराठी और हिंदी सिनेमा तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली उषा नाडकर्णी ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है, जिससे वो सुर्खियों में आ गई हैं. टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर में खड़ूस सांस के रूप में पॉपुलर हुई एक्ट्रेस उषा नाडकर्णी ने हाल ही में बताया कि वो पिछले 39 साल से मुंबई में अकेले ही रह रही हैं. इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि अब उन्हें मरने से डर नहीं लगता है.  

39 साल से अकेली रह रही ये दिग्गज एक्ट्रेस

राजश्री मराठी को दिए एक इंटरव्यू में उषा नाडकर्णी ने मुंबई में अपने अकेले रहने के बारे में खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि वह 1987 से अकेले ही रह रही हैं. उनका बेटा अब विदेश में रहता है. वहीं, उनके सभी भाई-बहन अब इस दुनिया में नहीं हैं.

---Advertisement---

मैं 1987 से अकेले रह रही...

इंटरव्यू में जब उषा से पूछा गया कि क्या उन्हें अकेलापन कभी नहीं परेशान करता, तो उन्होंने कहा, 'मुझे इसकी आदत हो गई है. मैं 1987 से अकेले रह रही हूं. मुझे बिल्कुल भी डर नहीं लगता. जब मैं पहली बार अपनी बिल्डिंग में आई थी, तब मुझे डर लगता था. मैं गार्ड से अपने दरवाजे तक साथ चलने के लिए कहती थी. मुझे डर था कि कोई पीछे से मुझ पर हमला कर देगा. लेकिन अब मुझे डर नहीं लगता.'

कैसे होगी मौत...

इस दौरान मृत्यु पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'लोग नहीं बता सकते कि उनकी मृत्यु कैसे होगी. कुछ लोग सोते समय मर जाते हैं, कुछ लोग अस्पताल में मरते हैं. मुझे जरा भी डर नहीं है. अगर मैं सोते समय मर जाऊं, तो मेरे पड़ोसी दस्तक देंगे और सोचेंगे, 'बुढ़िया ने दरवाजा नहीं खोला है.'

---Advertisement---

पति से तलाक...

उषा नाडकर्णी ने एक्टिंग करियर बारे में बात करते हुए अपने बलिदानों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले अपने पति से तलाक ले लिया था, लेकिन उनके मन में न तो उनके प्रति कोई द्वेष है और न ही उनके परिवार के प्रति द्वेष है. उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे मुश्किल बात यह थी कि वे अपने बेटे के बचपन के दौरान उसके साथ नहीं रह सकीं.  

First published on: Aug 07, 2026 12:02 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola