Thursday, 6 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20 New Update,वायरल फोटो ने खोले बड़े राज!,शो में होगा बड़ा धमाका!

टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘Bigg Boss 20’ जल्द ही नए सीजन के साथ वापसी करने वाला है। शो शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। कंटेस्टेंट्स के नाम, शो की थीम और सेट से जुड़ी कई अपडेट्स लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच Bigg Boss 20 के नए सेट की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे शो की पहली झलक बताया जा रहा है।

Edited By : Priya Singh | Updated: Aug 6, 2026 18:36
Share :
Jennifer Winget

टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘Bigg Boss 20’ जल्द ही नए सीजन के साथ वापसी करने वाला है। शो शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। कंटेस्टेंट्स के नाम, शो की थीम और सेट से जुड़ी कई अपडेट्स लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच Bigg Boss 20 के नए सेट की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे शो की पहली झलक बताया जा रहा है। वायरल फोटो में बिग बॉस की आइकॉनिक आंख के साथ एक बेहद ग्रैंड सेट नजर आ रहा है। ऊंची दीवारें, जेल जैसी ग्रिल, पत्थर जैसी फिनिशिंग और घुमावदार डिजाइन ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। कई यूजर्स का कहना है कि इस बार सेट की थीम इंटरनेशनल रियलिटी शो ‘The 50’ से मिलती-जुलती लग रही है। वहीं, कुछ लोग इसे लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। इससे पहले मेकर्स ने Bigg Boss 20 का टीजर जारी किया था, जिसमें सलमान खान अपने खास अंदाज में शो की वापसी का ऐलान करते नजर आए। टीजर में ‘करण-अर्जुन’ के जिक्र के बाद फैंस शाहरुख खान की स्पेशल एंट्री की भी चर्चा कर रहे हैं। वहीं कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को लेकर यूसुफ पठान और जेनिफर विंगेट के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। हालांकि, इन नामों पर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सेट की वायरल तस्वीरों और लगातार सामने आ रही चर्चाओं ने Bigg Boss 20 को लेकर दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है।

First published on: Aug 06, 2026 06:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola