कॉमेडी क्वीन भारती सिंह की तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं। 42 साल की उम्र में एक बार फिर मां बनने की खबर सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। लोग लगातार सवाल करने लगे कि क्या भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर एक बार फिर नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है? क्या उनका बेटा गोला अब बड़ा भाई बनने वाला है? हालांकि, इन तमाम चर्चाओं के बीच अब इस वायरल खबर की सच्चाई सामने आ गई है। दरअसल, भारती सिंह ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया वीडियो में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं। वीडियो में वह गुड न्यूज देने की बात करती हैं और अपने बेबी बंप को प्यार से सहलाती हुई भी दिखाई देती हैं। इसके बाद फैंस को लगा कि भारती सच में प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने परिवार को लेकर बड़ी खुशखबरी दे दी है। लेकिन वीडियो के आखिर में भारती ने मजेदार ट्विस्ट देते हुए अपना फेक बेबी बंप फोड़ दिया और बताया कि यह सिर्फ एक विज्ञापन का हिस्सा था। भारती के इस मजाकिया अंदाज पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने भी मजेदार कमेंट किया, वहीं अदा खान समेत कई सितारों ने प्यार भरे रिएक्शन दिए। फैंस ने भी कमेंट कर कहा कि वह सच में भारती की प्रेग्नेंसी की खबर समझ बैठे थे। बता दें कि भारती सिंह पहले भी अपने मजेदार वीडियोज के जरिए फैंस को सरप्राइज देती रही हैं। फिलहाल वह अपने नए शो ‘इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 24 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाला है। शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
---विज्ञापन---
तीसरी बार प्रेग्नेंट है Bharti Singh? 42 में फिर मां बनेगी Laughter Queen,पोस्ट ने किया सरप्राइज !
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह की तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं। 42 साल की उम्र में एक बार फिर मां बनने की खबर सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। लोग लगातार सवाल करने लगे कि क्या भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर एक बार फिर नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है? क्या उनका बेटा गोला अब बड़ा भाई बनने वाला है? हालांकि, इन तमाम चर्चाओं के बीच अब इस वायरल खबर की सच्चाई सामने आ गई है।
---विज्ञापन---
First published on: Aug 06, 2026 06:06 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola