‘पवित्र रिश्ता’ में सख्त सास के किरदार से घर-घर पहचान बनाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस उषा नाडकर्णी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर फैंस भावुक हो गए हैं। 80 साल की उम्र में भी एक्टिव रहने वाली उषा नाडकर्णी ने बताया कि वह पिछले करीब 40 सालों से अकेली रह रही हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने अकेलेपन, परिवार और जिंदगी के संघर्षों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि साल 1987 से वह अपने फ्लैट में अकेली रहती हैं। शुरुआत में उन्हें अकेले रहने से काफी डर लगता था और उन्हें चिंता रहती थी कि कहीं उनके साथ कुछ गलत न हो जाए। कई बार वह सिक्योरिटी गार्ड से घर के दरवाजे तक छोड़ने के लिए कहती थीं, लेकिन समय के साथ उन्होंने अकेले रहने की आदत डाल ली। बातचीत के दौरान उषा नाडकर्णी ने कहा कि कभी-कभी उनके मन में ख्याल आता है कि अगर उनकी नींद में मौत हो जाए तो क्या किसी को इसकी खबर भी होगी। उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी पर भी बात करते हुए बताया कि वह कई साल पहले अपने पति से अलग हो चुकी हैं, लेकिन आज भी उनके मन में रिश्तों को लेकर कोई कड़वाहट नहीं है। अपने बेटे का जिक्र करते हुए उषा ने बताया कि उनका बेटा विदेश में रहता है। शूटिंग में व्यस्त रहने की वजह से बचपन में बेटे की परवरिश उनकी मां ने की थी। इसी वजह से बेटा मजाक में कहता है कि “आपने मुझे सिर्फ जन्म दिया, मेरी असली मां तो नानी थीं।” उषा नाडकर्णी ने अपने दर्दभरे बचपन को भी याद किया और बताया कि तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आज 80 साल की उम्र में भी वह लगातार काम कर रही हैं और अपनी मेहनत व जज्बे से लाखों लोगों को प्रेरित कर रही हैं।
---विज्ञापन---
Usha Nadkarni का दर्द आया सामने, 40 साल से अकेली रह रही एक्ट्रेस, बेटे पर किया शॉकिंग खुलासा !
पवित्र रिश्ता' में सख्त सास के किरदार से घर-घर पहचान बनाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस उषा नाडकर्णी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर फैंस भावुक हो गए हैं। 80 साल की उम्र में भी एक्टिव रहने वाली उषा नाडकर्णी ने बताया कि वह पिछले करीब 40 सालों से अकेली रह रही हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने अकेलेपन, परिवार और जिंदगी के संघर्षों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि साल 1987 से वह अपने फ्लैट में अकेली रहती हैं।
First published on: Aug 06, 2026 03:20 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola