बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा की हालिया तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 90 वर्षीय अभिनेता की बदली हुई शारीरिक स्थिति देखकर उनके प्रशंसक भावुक हो गए हैं। वायरल तस्वीर में प्रेम चोपड़ा व्हीलचेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। बढ़ती उम्र का असर उनके चेहरे और शरीर पर साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान और दोनों हाथों से दिखाया गया थम्स-अप उनके मजबूत हौसले को बयां कर रहा है। इस तस्वीर में उनके साथ फिल्ममेकर राकेश रोशन भी मौजूद हैं। दोनों दिग्गजों की दोस्ती की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है, हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान प्रेम चोपड़ा की सेहत पर जा रहा है। तस्वीर सामने आने के बाद फैंस उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। बता दें कि कुछ समय पहले प्रेम चोपड़ा ने खुद खुलासा किया था कि उन्हें दिल से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी। नवंबर 2025 में सीने में जकड़न, वायरल संक्रमण, फेफड़ों की दिक्कत और हार्ट वाल्व संबंधी परेशानी के चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब एक सप्ताह तक उनका इलाज चला। इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ और वह घर लौट आए। हालांकि बढ़ती उम्र का असर अब उनकी सेहत और शारीरिक बनावट पर साफ नजर आ रहा है। गौरतलब है कि प्रेम चोपड़ा 23 सितंबर को अपना 91वां जन्मदिन मनाने वाले हैं।
---विज्ञापन---
लटकी स्किन..कमज़ोर शरीर… Prem Chopra को देख तड़पे फैंस, दिल की बीमारी ने की कैसी हालत !
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा की हालिया तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 90 वर्षीय अभिनेता की बदली हुई शारीरिक स्थिति देखकर उनके प्रशंसक भावुक हो गए हैं। वायरल तस्वीर में प्रेम चोपड़ा व्हीलचेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। बढ़ती उम्र का असर उनके चेहरे और शरीर पर साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान और दोनों हाथों से दिखाया गया थम्स-अप उनके मजबूत हौसले को बयां कर रहा है।
First published on: Aug 06, 2026 05:23 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola