Thursday, 6 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lock Upp Season 2 जीतकर भी हार गईं Shreya Kalra ? मेकर्स ने विनर ट्रॉफी के साथ दे दिया धोखा ?

Lock Upp: Sach Ya Sazaa के दूसरे सीजन की ट्रॉफी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपने नाम कर ली है। कई हफ्तों तक चले ड्रामा, इमोशनल मोमेंट्स और कठिन टास्क के बाद ग्रैंड फिनाले में श्रेया ने टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को हराकर जीत हासिल की। फाइनल में राम कपूर, शिल्पा शिंदे, आकांक्षा चमोला और शिवांगी जोशी जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए श्रेया ने ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी जीती, जबकि शिवांगी फर्स्ट रनर-अप रहीं। हालांकि, जीत के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 6, 2026 12:42
Share :
Shreya Kalra

Lock Upp: Sach Ya Sazaa के दूसरे सीजन की ट्रॉफी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपने नाम कर ली है। कई हफ्तों तक चले ड्रामा, इमोशनल मोमेंट्स और कठिन टास्क के बाद ग्रैंड फिनाले में श्रेया ने टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को हराकर जीत हासिल की। फाइनल में राम कपूर, शिल्पा शिंदे, आकांक्षा चमोला और शिवांगी जोशी जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए श्रेया ने ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी जीती, जबकि शिवांगी फर्स्ट रनर-अप रहीं। हालांकि, जीत के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई। लोगों ने देखा कि श्रेया को दी गई ट्रॉफी पर बड़े अक्षरों में “Season 1 Winner” लिखा हुआ है। इसके बाद कई यूजर्स ने दावा किया कि मेकर्स ने गलती से सीजन 2 की विनर को सीजन 1 वाली ट्रॉफी दे दी। किसी ने इसे मेकर्स की बड़ी चूक बताया तो किसी ने मजाक में कहा कि नई ट्रॉफी का बजट ही नहीं था। यहां तक कि फिनाले के बाद फराह खान की पार्टी में भी श्रेया उसी ट्रॉफी के साथ नजर आईं, जिससे यह चर्चा और तेज हो गई। हालांकि, सच्चाई कुछ और है। दरअसल, इस बार Lock Upp को ALTBalaji और MX Player की जगह Netflix पर लॉन्च किया गया है। नए प्लेटफॉर्म पर शो को रीब्रैंड करते हुए नेटफ्लिक्स ने इसे अपने लिए “Season 1” के रूप में पेश किया। यही वजह है कि विनर ट्रॉफी पर “Season 1 Winner लिखा गया। यानी यह कोई गलती या धोखा नहीं, बल्कि नेटफ्लिक्स की आधिकारिक ब्रांडिंग का हिस्सा है।

First published on: Aug 06, 2026 12:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola