---विज्ञापन---
हैलेन से माधुरी तक को उंगलियों पर नचाने वाली इस लड़की को पहली शादी में मिला धोखा, दूसरी शादी के लिए इस्लाम अपना कर बदला धर्म
She Converted to Islam For Second Marriage: बॉलीवुड में समय पर कई हैरान कर देने वाले किस्से सुनने को मिलते हैं, जिनके बारे में जानने के बाद किसी को भी अपने कानों पर यकीन नहीं होता है. इस फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे फेमस नाम हैं, जिनकी शानदार जिंदगी में के कई पन्ने काले और भद्दे हैं. आज हम हिंदी सिनेमा की ऐसी ही एक मशहूर हस्ती के बारे में बताने वाले हैं.
हम हिंदी सिनेमा की जिस मशहूर हस्ती के बारे में बात करने वाले हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हेलन से माधुरी तक उंगलियों पर नचाने वाली फेसम कोरियोग्राफर सरोज खान हैं. महज 3 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखने वाली सरोज खान को आज पूरी दुनिया पहचानती है.
कोरोना महामारी के दौरान 3 जुलाई, 2020 को दुनिया को अलविदा कहने वाली सरोज खान का काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. सरोज खान ने 'कोशिश से कामयाबी तक' शो में कहा था कि पिता के निधन के बाद घर चलाने के लिए वह एक ग्रुप डांसर बन गई. हालांकि, मैं पढ़ाई कर रही थी क्योंकि वह डॉक्टर बनना चाहती थी.
सरोज खान के जीवन में अहम मोड़ तब आया जब उनकी जिंदगी में डांस डायरेक्टर सोहनलाल की एंट्री हुई. उन्होंने सरोज खान को हेलेन के साथ स्टेप टू करते देखा और बुलाकर उनके दौबारा डांस करवाया. सरोज खान ने आत्मविश्वास के साथ डांस किया. इसके बाद सोहनलाल ने 12 साल की सरोज को अपना असिस्टेंट बना लिया.
इसके बाद करीब 13 साल की सरोज से 30 साल बड़े सोहनलाल की शादी हो गई. 14 साल की उम्र में सरोज खान प्रेग्नेंट हो गईं. लेकिन उन्हें इस शादी में एक बहुत बड़ा धोखा मिला क्योंकि कुछ समय बाद ही सरोज को पता चला कि उनकी ये शादी अवैध थी. सोहनलाल पहले से ही शादीशुदा थे और उनके चार बच्चों के पिता थे.
साल 1975 में सरोज खान को व्यापारी सरदार रोशन खान ने शादी के लिए प्रपोज किया. इस शादी के लिए सरोज ने सरदार रोशन खान के सामने एक शर्त रखी कि वो उनकी पहली पत्नी से हुए बच्चों को भी अपनाएंगे. सरदार रोशन खान ये शर्त मान गए, जिसके बाद सरोज खान ने इस्लाम अपनाया और धर्म बदलकर उनसे शादी की.