---विज्ञापन---

OTT पर मौजूद इस सीरीज में दिखेगा खौफ का असली चेहरा, दिमाग सुन्न कर देगी 10 एपिसोड की ये कहानी

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसी कहानियां बनी हैं, जो कि असल घटनाओं पर बनी है. कुछ ऐसी कहानियां जिन्होंने असल जिंदगी में लोगों को हिलाकर रख दिया था. वहीं, आज हम एक ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि असल घटना पर बनी है. यह सीरीज एक दिल दहला देने वाली कहानी है. इसका हर एक एपिसोड और हर एक सीन आपको सोचने पर मजबूर कर देगा. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं Zee5 पर मौजूद है. इस सीरीज के 10 एपिसोड है. यह सीरीज साल 1985 से 1995 के बीच घटी घटनाओं के बारे में है.

---Advertisement---

हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज ऑटो शंकर की. जिसका डायरेक्शन डी राजेंद्र बाबू ने किया है. इस सीरीज में सरन्या रवि, अर्जुन चिदम्बरम कथिरावण, देव बाबू और वसुधा अहम रोल में नजर आए हैं. यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है.

ऑटो शंकर, एक सीरियल किलर की कहानी है, जिसने चेन्नई की सड़कों पर आतंक मचाया हुआ था. यह सीरियल किलर गौरीशंकर से इंस्पायर है. जो महिलाओं का रेप करता और उन्हें जलाकर समंदर में फेक देता है. इस सीरीज में 1985 से 1995 के बीच मद्रास में घटी घटनाओं के बारे में दिखाया गया है.

---Advertisement---

सीरीज में दिखाया जाता है कि किस तरह से एक ऑटो ड्राइवर क्राइम की दुनिया में कदम रखता है. वेश्यावृत्ति का रैकेट चलाता है और कई मर्डर करता है. उस शख्स की इन हरकतों के कारण शहर में दहशत फैल जाती है. सीरीज में कई ऐसे सींस भी हैं, जो दिमाग घुमा देंगे. बता दें कि इस सीरियल किलर को 1988 में गिरफ्तार किया गया था और लगातार चले इसके केस के बाद 1995 में फांसी हुई थी.

ऑटो शंकर सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया है. इस सीरीज में कुल 10 एपिसोड हैं और हर एक एपिसोड 28 से 34 मिनट के बीच है. वहीं, इसे IMDb पर 6.5 की रेटिंग मिली है. इस सीरीज को तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में देख सकते हैं.

First published on: May 01, 2026 08:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.