---विज्ञापन---

बॉलीवुड का वो एक्टर जो 27 सालों से कर रहा इंडस्ट्री पर राज, सनी देओल का भाई बनकर रखा था फिल्मी दुनिया में कदम

Actor Birthday Special:एक अच्छा एक्टर वहीं होता है जिसे लोग उसके नाम से ज्यादा उसके किरदार के लिए पहचानें. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जिसे लोग 27 सालों से फिल्मों में देख रहे हैं और उसके किरदार पर जी भी रहे हैं. चलिए आपको इस एक्टर से रूबरू करवाते हैं.

कौन है वो एक्टर?

  आज हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सचिन खेडेकर हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ मराठी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और गुजराती समेत कई भाषाओं की फिल्मों में जान फूंकने का काम किया है.

---Advertisement---

सचिन के एक्टिंग करियर की शुरुआत

  सचिन खेडेकर का जन्म 14 मई 1965 के दिन मुंबई के विले पार्ले में हुआ. फिर यहीं उनका पालन-पोषण भी हुआ. सचिन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सीधे फिल्मों से नहीं की थी. उन्होंने पहले थिएटर में बतौर आर्टिस्ट काम किया.

सचिन का टीवी पर सफर

  इसके बाद, साल 1995 में आया टीवी शो 'इम्तिहान' से टीवी की दुनिया में कदम रखा, जहां उन्होंने कई हिट टीवी सीरियल में काम किया, जिसमें 'सैलाब', 'थोड़ा है थोड़े की जरूरत है', 'अभिमान' और 'संविधान' जैसे टीवी शो शामिल हैं.

---Advertisement---

सचिन का बॉलीवुड डेब्यू

  फिर साल 1997 में आई सनी देओल की फिल्म 'जिद्दी' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. फिल्म में उन्होंने सनी देओल के बड़े भाई का किरदार निभाया था, जिसकी हत्या कर दी जाती है. इसके बाद उन्होंने हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया.

सचिन का परिवार

    सचिन ने एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमाया है. सचिन खेडेकर ने 19 दिसंबर 1993 को जलपा खेडेकर से शादी की. जिससे उन्हें दो बेटे हैं.

First published on: May 14, 2026 12:41 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.