---विज्ञापन---

सच्ची घटना पर आधारित इस 9.2 की रेटिंग वाली सीरीज ने रचा इतिहास, 5 एपिसोड के साथ तोड़ डाला ‘रामायण’ का रिकॉर्ड

टीवी पर सबसे पॉपुलर शोज में हमेशा ही रामायण और महाभारत को गिना जाता है, जिन्होंने 90 के दशक में लोगों के दिलों पर खूब राज किया है. हालांकि आज हम एक ऐसी सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसे रामायण से भी ज्यादा रेटिंग मिली है. इतना ही नहीं इस शो ने अपनी शानदार कहानी और कलाकारों ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जमकर तारीफें बटोरी हैं.

रेटिंग में रामायण को पछाड़ आगे निकली ये सीरीज

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं वह साल 2020 में रिलीज हुई थी. इस सीरीज ने रेटिंग के मामले में रामायण को भी पछाड़ दिया है. रामायण की रेटिंग जहां 9 हैं, वहीं इस सीरीज को IMDB पर 9.2 की रेटिंग प्राप्त है.

---Advertisement---

स्कैम 1992

दरअसल, हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि स्कैम 1992 है. जो कि 9 अक्टूबर 2020 को सोनी लिव पर रिलीज हुई थी. इस सीरीज का डायरेक्शन हंसल मेहता है. इसमें प्रतीक गांधी लीड रोल में नजर आए हैं. इसके अलावा सीरीज में श्रेया धनवंतरी, हेमंत खेर, अंजलि बारोट, निखिल द्विवेदी और सतीश कौशिक जैसे कलाकार दिखे हैं.

असल घटना पर आधारित है स्कैम 1992

सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है. यह देश के सबसे बड़े स्कैम पर बनी है. इस सीरीज में स्टॉक मार्केट के बिग बुल के नाम से चर्चित हर्षद मेहता के बारे में दिखाया है, जिसने अपने दौर में एक बहुत बड़ा स्कैम किया था.

---Advertisement---

क्या है स्कैम 1992 की कहानी

सीरीज में दिखाया गया था कि रिपोर्टर सुचेता दलाल को एक अनजान शख्स से ब्रेकिंग न्यूज मिलती है. वह अनजान व्यक्ति खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताता है और दावा करता है कि बैंक के रिकॉर्ड से 500 करोड़ रुपये गायब हैं, यह धोखाधड़ी स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता ने की है. जिसके बाद पूरे शेयर मार्केट में हंगामा खड़ा हो जाता है और देश भर में शेयर मार्केट के लोग सदमे में आ जाते हैं.

कौन था हर्षद मेहता

बता दें कि हर्षद मेहता ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से एक जॉबर के तौर पर शुरुआत की थी और अपने बेहतरीन काम के दम पर वह बड़ा स्टॉक ब्रोकर बन गया था. मार्केट में गिरावट के बाद उसने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर मनी मार्केट में निवेश किया. जिसके बाद बाजार के बड़े लोग भी हर्षद से डरने लगे थे. हर्षद की इस कहानी और जालसाजी और बहुत बड़े स्कैम की कहानी रिपोर्टर सुचेता दलाल तक जाती है और वह इसका पर्दाफाश करती है.

First published on: May 18, 2026 08:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.