Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

O Romeo को टक्कर देने आ रही हैं ये 3 रोमांटिक फिल्में, Saiyaara भी लिस्ट में शामिल

O Romeo: शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को रिलीज हो रही है. रोमांस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म के चर्चे आज हर जगह हैं. वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने की वजह से फिल्म के प्रति दर्शकों का क्रेज और भी बढ़ गया है. लेकिन इस बीच सिनेमाघरों में 3 और भी रोमांटिक फिल्में रिलीज हो रही हैं.

O Romeo: शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को रिलीज हो रही है. रोमांस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म के चर्चे आज हर जगह हैं. वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने की वजह से फिल्म के प्रति दर्शकों का क्रेज और भी बढ़ गया है. लेकिन इस बीच सिनेमाघरों में 3 और भी रोमांटिक फिल्में रिलीज हो रही हैं.

O Romeo- सबसे पहले बात करें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' की, तो ये फिल्म गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की लाइफ से इंस्पायर बताई जा रही और रिलीज से पहले विवादों में भी रही. हालांकि फिल्म के ट्रेलर को खूब सराहा गया है.

---Advertisement---

फिल्म से तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर की ऑनस्क्रीन रोमांटिक जोड़ी खूब सुर्खियां बटोर रही है. वहीं दूसरी ओर विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में तैयार हुई इस फिल्म से फैंस शाहिद कपूर का इंटेस अवतार देखने को बेताब है.

Saiyaara- 13 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे ठीक पहले पड़ रहा है. ऐसे में बॉलीवुड की कुछ रोमांटिक फिल्मों को फिर से रिलीज किया जा रहा है. साल 2025 की ब्लॉकबस्टर 'सैयारा' भी इस लिस्ट में शामिल है. अनीत पड्डा और अहान पांडे स्टारर इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया था. इस साल वैलेंटाइन्स डे के मौके पर इसे फिर से रिलीज किया जा रहा है.

---Advertisement---

सैयारा में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड डेब्यू किया है. इस मूवी ने 21 करोड़ की ग्रेंड ओपनिंग दी थी. महज 45 करोड़ के बजट में तैयार इस फिल्म ने 48 दिनों के सफर में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 330 करोड़ तो वहीं वर्ल्डवाइड 570 करोड़ की कमाई की थी.

Yeh Dil Aashiqanaa- साल 2002 रोमांटिक-म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘ये दिल आशिकाना’ एक बार फिर सिनेमाघरों में आ रही है. मेकर्स इसे वैलेंटाइन्स डे के खास मौके पर रिरिलीज कर रहे हैं. इस फिल्म को अरुणा ईरानी ने प्रोड्यूस किया था. ये फिल्म आज भी दर्शकों के दिल में खास जगह बनाए हुए है.

---Advertisement---

Tu Yaa Main- शनाया कपूर और आदर्श गौरव की रोमांटिक थ्रिलर मूवी 'तू या मैं' भी इसी वैलेंटाइन डे पर रिलीज हो रही है. फिल्म का सीधा मुकाबला शाहिद कपूर की ओ रोमियो से है.

First published on: Feb 12, 2026 05:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो