---विज्ञापन---
तमन्ना भाटिया की साड़ी में बसी ‘छठ’ की पूरी कहानी, बिहार के रंग-कला से सजा ‘द वन’ का प्रमोशनल लुक
तमन्ना भाटिया ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. इन तस्वीरों में तमन्ना बेहद खास साड़ी पहने दिखाई दीं. इस साड़ी में बिहार के रंग और छट पर्व की पूरी कहानी छिपी है. तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं.
तमन्ना भाटिया इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'द वन' के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म के प्रमोशन के बीच एक्ट्रेस का एक बेहद खास देसी अंदाज सामने आया है, जिसमें बिहार की मिट्टी, मिथिला की कला और छठ पर्व की खूबसूरती एक साथ नजर आ रही है. गंगा किनारे तमन्ना का ये लुक सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है.
क्यों हैं तमन्ना की ओढ़नी खास?
राधा अष्टमी के खास मौके पर तमन्ना ने अपने इस खास एथनिक लुक को पेश किया. उन्होंने साड़ी के साथ एक हैंड पेंटेड मधुबनी ओढ़नी कैरी की, जो देखने में जितनी खूबसूरत है. उतनी ही खास इसकी कहानी भी है. बताया गया कि इस ओढ़नी को चार कलाकारों ने मिलकर तैयार किया है.
क्या दिखा ओढ़नी में खास?
इस ओढ़नी की सबसे खास बात इसके बीच में बनी राधा-कृष्ण की खूबसूरत तस्वीर है. इसके आसपास मिथिला कला से प्रेरित बारीक डिजाइन बनाए गए हैं. हर डिजाइन इस लुक को सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि बिहार की संस्कृति से जोड़ता है.
छठ पर्व की दिखाई खास परंपरा
तमन्ना ने अपने आउटफिट के जरिए छठ पर्व की एक खास परंपरा को भी दिखाने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि छठ में सिर्फ उगते सूरज को ही अर्घ्य नहीं दिया जाता, बल्कि डूबते सूर्य की भी पूजा होती है. इसी भावना को उनके आउटफिट के रंगों में दिखाया गया है. पीले से गहरे नीले रंग की तरफ जाता पल्लू रोशनी के जाने और फिर लौटने की कहानी बयां करता है.
देसी लुक से तमन्ना ने जीता दिल
तमन्ना ने अपने इस देसी लुक को डायमंड चैंडेलियर ईयररिंग्स के साथ पूरा किया. झूमर जैसी डिजाइन और नीचे लटकते नाजुक डायमंड ड्रॉप्स उनके लुक में ग्लैमर का तड़का लगाते नजर आए. ईयररिंग्स की डिजाइन में देवी मां की आकृति जैसी झलक भी देखने को मिली.
तमन्ना ने किसे कहा शुक्रिया?
इस खास लुक के लिए तमन्ना ने डिजाइनर करण तोरानी को भी खास अंदाज में शुक्रिया कहा. एक्ट्रेस के मुताबिक. इस मौके के लिए उनसे बेहतर कोई और नहीं हो सकता था, क्योंकि इस तरह के क्राफ्ट को समझने के साथ उसमें आध्यात्मिक जुड़ाव भी जरूरी था.
तमन्ना की साड़ी में दिखा खूबसूरत संगम
गंगा किनारे राधा अष्टमी के मौके पर सामने आया तमन्ना का ये लुक उनकी फिल्म 'द वन' की दुनिया से भी जुड़ा नजर आया. जिसमें बिहार से जुड़ी कहानी को दिखाया जाएगा, यही वजह है जो उनके आउटफिट में मधुबनी कला, राधा-कृष्ण, छठ के सूर्य और गंगा किनारे का माहौल, सभी बेहद खूबसूरती से पिरोया गया.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.