---विज्ञापन---
‘मेरी हालत देखकर नहीं…’ बॉलीवुड की खामोशी पर भड़कीं स्वारा भास्कर, सोनम वांगचुक से की मुलाकात
Swara Bhasker on Bollywood Silence on Sonam Wangchuk: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं; इस बार भी एक्ट्रेस अपने बयान को लेकर खबरों में छा गई हैं. हाल ही में स्वरा भास्कर जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक से मिलने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचीं, जहां उन्होंने खुलकर सोनम वांगचुक के प्रदर्शन का सपोर्ट किया. इस दौरान स्वरा भास्कर ने बॉलीवुड के बड़े स्टार्स की चुप्पी पर भी निशाना साधा. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर क्या कुछ कहा है.
क्यों मौन है बॉलीवुड?
जंतर-मंतर पर द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में स्वरा भास्कर ने बताया कि आखिर बॉलीवुड के ज्यादातर बड़े सितारे इस मामले में मौन क्यों हैं, जब स्वरा से पूछा गया कि बॉलीवुड इस विरोध प्रदर्शन से अभी तक इतना दूर क्यों है, जबकि साल 2011 में अन्ना हजारे के आंदोलन में कई सितारों ने खुले तौर पर समर्थन किया था.
मेरी हालत देख के नहीं...
इस सवाल के जवाब में स्वारा ने कहा, 'मेरी हालत देख के नहीं आ रहे हैं. उनको पता है कि ज्यादा बोलने से स्वरा भास्कर के साथ जो हुआ था, वो हम सब के साथ भी होंगे. इसलिए वो नहीं आ रहे हैं.'
जिस हद तक ये सरकार...
स्वारा ने आगे कहा, '2011-10 की बात अलग थी. सरकार अलग थी. हां, उन्होंने भी भ्रष्टाचार किया होगा, गलत चीजें करी होंगी, लेकिन जिस हद तक ये सरकार चली जाती है, कार्यकर्ताओं और छात्रों को बिना जमानत के, बिना किसी वजह के जेल में नहीं भेजा गया था.'
ये ऐसी सरकार है...
स्वारा ने आगे 2021 में हिरासत में जान गंवाने वाले आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता स्टेन स्वामी का जिक्र करते हुए कहा, 'ये ऐसी सरकार है... 84 साल के फादर स्टेन स्वामी जेल में मर गए. ये सरकार अपने अहंकार में नंगी है, अपनी बेशर्मी में नंगी है. सेलिब्रिटीज पर इतना भरोसा मत करो. सेलेब्रिटी की वजह से कोई कारण जरूरी नहीं हो जाता. अपने आप में ही जरूरी है.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.