Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में सनी देओल! इन 8 बड़ी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे राज

---विज्ञापन---

Sunny Deol Upcoming Films: सनी देओल इन दिनों अपने करियर के सबसे शानदार दौर से गुजर रहे हैं. एक समय ऐसा था जब उनके पास फिल्मों की कमी हो गई थी, लेकिन 'गदर 2' की ऐतिहासिक सफलता ने उनकी किस्मत पूरी तरह बदल दी. अब हालात ऐसे हैं कि सनी के पास आने वाले 2 सालों के लिए फिल्मों की लंबी लाइन लगी हुई है. 2026 से लेकर 2028 तक उनकी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनसे बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद की जा रही है.

'बंटवारा 1947'

हाल ही में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' की पहली झलक सामने आई है. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं. फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

---Advertisement---

'रामायण पार्ट 1'

इसके अलावा सनी देओल नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण पार्ट 1' में भगवान हनुमान का किरदार निभाते दिखाई देंगे. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी यह फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होगी. वहीं इसका दूसरा भाग 'रामायण पार्ट 2' दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा.

'इक्का' और 'कोल किंग'

सनी की झोली में एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट 'इक्का' भी है. सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ अक्षय खन्ना नजर आएंगे. अनिल शर्मा के साथ उनकी जोड़ी फिर से 'कोल किंग' में देखने को मिलेगी. कोयला माफिया की दुनिया पर आधारित यह फिल्म 2027 में रिलीज होने की संभावना है.

---Advertisement---

'जाट 2' और 'गदर 3'

वहीं सुपरहिट फिल्म 'जाट' के सीक्वल 'जाट 2' का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अगर बात सबसे बड़ी फिल्मों की करें तो 'गदर 3' का नाम सबसे ऊपर आता है. अनिल शर्मा ने इस फिल्म की पुष्टि कर दी है और इसकी कहानी पर काम चल रहा है. माना जा रहा है कि यह फिल्म 2028 में रिलीज होगी.

'बाप'

इसके अलावा मल्टीस्टारर एक्शन फिल्म 'बाप' भी सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल है, जिसमें उनके साथ संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज सितारे नजर आएंगे. कुल मिलाकर, आने वाले सालों में सनी देओल का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा देखने को मिल सकता है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी ये फिल्में सफलता के कौन-कौन से नए रिकॉर्ड बनाती हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 10, 2026 03:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola