---विज्ञापन---
बॉलीवुड का वो हैंडसम फिल्ममेकर, जिसने इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ फिल्मों में रखा कदम, 8 साल बड़ी लड़की से शादी कर सबको चौंकाया
Filmmaker Love Story: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई तरह की असली कहानियां छिपी हुई हैं, जिसमें लोगों की सफलता से लेकर लव स्टोरी और ट्रैजेडी के मौत की कहानी शामिल है. आज हम एक ऐसे फिल्ममेकर के बारे में बताने वाले हैं, जिसने इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ फिल्मों में कदम रखा और मूवी बनाने लगा। इतना ही नहीं, अपने से 8 साल बड़ी लड़की के साथ शादी करके पूरे फिल्म जगत को चौंका दिया.
बॉलीवुड में सालों का करियर
आज हम जिस फिल्ममेकर के करियर के बारे में बताने वाले हैं, वो कोई और नहीं बल्कि शिरीष कुंदर हैं, जो बॉलीवुड में फिल्में बनाने और उन्हें एडिट करने का काम करते हैं। शिरीष कुंदर का बॉलीवुड में करीब 22 साल का करियर है.
पढ़ाई-लिखाई और परवरिश
शिरीष कुंदर का जन्म 24 मई 1973 को कर्नाटक के मंगलौर में हुआ। हालांकि, पढ़ाई-लिखाई और परवरिश मुंबई में हुई. शिरीष ने धारवाड़ के एसडीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. उन्होंने मोटोरोला कंपनी में करीब 4 साल तक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर के तौर पर काम किया.
इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ फिल्मों में रखा कदम
शिरीष कुंदर ने आखिरकार नौकरी छोड़ दी और इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। साल 2000 में आई सनी देओल की फिल्म 'चैंपियन' के एडिटिंग के काम से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। इसके बाद, साल 2004 में आई फिल्म 'मैं हू ना' में उन्होंने फराह खान के साथ काम किया.
करियर की नई शुरुआत
इसके बाद 2006 में रिलीज हुई 'जान-ए-मन' के साथ उन्होंने फिल्म डायरेक्शन में कदम रखा. इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों का ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला. इसके बाद उन्होंने 2016 में 'कृति' नाम की एक शॉर्ट फिल्म बनाई, जिसे लोगों ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया.
8 साल बड़ी लड़की से शादी कर सबको चौंकाया
शिरीष कुंदर ने 9 दिसंबर 2004 को फेमस डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान से शादी कर ली, उस समय फराह उनसे 8 साल बड़ी थीं। इसके बाद 11 फरवरी 2008 को इस कपल के तीन बच्चे एक साथ पैदा हुए, जिनके नाम बेटे जार और बेटियों दिवा और अन्या हैं.