Wednesday, 12 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्यार बकवास… क्या सपना चौधरी के पति संग रिश्ते में आई दरार? डांसर के बयान से मची हलचल

हरियाणा की फेमस डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी ऐसे तो हमेशा ही खबरों में बनी रहती हैं. लेकिन फिलहाल वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी शादीशुदा जिंदगी, प्यार और रिश्तों को लेकर बात की है. उन्होंने रिश्ते में नेगेटिविटी पर भी बात की है. जिसके बाद सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी चर्चा में आ गई है.

हरियाणा की फेमस डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी ऐसे तो हमेशा ही खबरों में बनी रहती हैं. लेकिन फिलहाल वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी शादीशुदा जिंदगी, प्यार और रिश्तों को लेकर बात की है. उन्होंने रिश्ते में नेगेटिविटी पर भी बात की है. जिसके बाद सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी चर्चा में आ गई है.

सपना चौधरी ने प्यार को कहा बकवास

दरअसल, सपना चौधरी ने हाल ही में प्यार और रिश्तों को लेकर बात की है. उन्होंने फिल्मी ज्ञान के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा,  मैंने जिंदगी में जो देखा और सहा है, उसके बाद मुझे लगता है कि प्यार बकवास है. मां के अलावा कोई सच्चा प्यार नहीं कर सकता. बाकी रिश्तों में सिर्फ सौदेबाजी होती है.    

---Advertisement---

सपना को नहीं मिला मां जैसा प्यार

इतना ही नहीं उन्‍होंने ये भी कहा कि अगर कोई कहे कि वो आपसे बहुत प्यार करता है, तो वहां से भाग जाना चाहिए. एक्ट्रेस ने इस दौरान इस बात की पूरी तरह से स्वीकार किया कि वह शादीशुदा हैं और दो बच्चों की मां भी हैं. हालांकि उनका मानना है कि जो प्यार उन्हें अपनी मां से मिला है, वैसा प्यार उन्होंने कभी महसूस नहीं किया. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह की बातें बना रहे हैं और कह रहे हैं कि क्या उनके और उनके पति वीर साहू के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

2020 में सपना ने वीर से रचाई थी शादी

बता दें कि सपना और वीर साहू ने साल 2020 में गुपचुप शादी की थी. वीर हरियाणा की रीजनल फिल्मों और म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. कपल के दो बच्चे भी हैं.

---Advertisement---

कौन हैं सपना चौधरी

वहीं, सपना चौधरी हरियाणा की जानी मानी एक्ट्रेस और डांसर हैं. वह कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. इतना ही नहीं वह बिग बॉस 11 का भी हिस्सा रह चुकी हैं और हाल ही में वह द 50 में भी नजर आई थीं.

First published on: May 12, 2026 04:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola