---विज्ञापन---
’60 साल का हो गया लेकिन लड़ना नहीं भूला…’ अस्पताल वाली घटना के बाद बौखलाए Salman Khan, पपराजी को दे डाली वॉर्निंग
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने इंस्टाग्राम पोस्ट्स के कारण खबरों में छाए हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने एक पोस्ट किया था, जिसमें वह तनहाई और अकेलेपन को लेकर बात कर रहे थे. जिसके बाद उनके फैंस को चिंता सताने लगी थी. हालांकि इसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि वो अपने बारे में बात नहीं कर रहे थे और उन्होंने कहा था कि उनके पास एक खूबसूरत परिवार और ढेर सारे फैंस हैं, तो वो अकेले कैसे हो सकते हैं. इन सभी के बीच 19 मई की देर रात को सलमान खान हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे, जहां वह पपराजी के आगे जमकर गुस्सा करते हुए नजर आए थे.
पपराजी पर भड़के सलमान खान
दरअसल, सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पपराजी पर भड़कते हुए और उन्हें डांटते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं इसके बाद सलमान खान ने पपराजी को वॉर्निंग दी और उनके गलत बर्ताव पर भी सवाल खड़े किए हैं. एक्टर जब हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे तो पपराजी लगातार भाई-भाई करके चिल्लाने लगे थे. हालांकि एक्टर ने उन्हें चुप रहने को कहा था और खूब खरी खोटी सुनाई थी. इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि उनके परिवार का कोई सदस्य इस तरह अस्पताल में एडमिट होता तो वो कैसे रिएक्ट करते. उन्होंने इसी को लेकर इंस्टाग्राम पर तीन पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है.
सलमान खान प्रेस कर्मियों पर निकाला गुस्सा
एक्टर 20 मई की देर सुबह को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने अपनी सेल्फी पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "अगर मुझे अस्पताल में कोई प्रेस कर्मी मेरे दर्द का आनंद लेते हुए दिखे तो... जिन प्रेस कर्मियों के लिए मैं खड़ा रहा, जिनके साथ मैंने बातचीत की, जिनकी मैंने देखभाल की और यह सुनिश्चित किया कि वे भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें. उन्होंने दूसरे पोस्ट के कैप्शन में आगे लिखा, "लेकिन अगर वे मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं... चुप रहो आनंद मत लो. भाई भाई मातृभूमि पिक्चर, पिक्चर जरूरी है या जिंदगी.
सलमान खान ने दी वॉर्निंग
इसके बाद उन्होंने एक और सेल्फी पोस्ट की और लिखा, "ऐसे मैं सौ जला दूंगा. भाई के एक भाई के दुख पर अगली बार ट्राई कर लेना मेरे साथ. बस ट्राई कर लेना. जब भी तुम्हारा कोई हॉस्पिटल में होगा क्या मैं ऐसे रिएक्ट करूंगा.
सलमान खान बोले-लड़ना नहीं भूला
इसके आखिर में उन्होंने लिखा, "साठ साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला. ये याद रख लेना. जेल में डालोगे. हां हां.
जल्द इस फिल्म में दिखेंगे सलमान खान
काम को लेकर बात करें सलमान खान जल्द ही अपूर्वा लखिया की निर्देशित फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस में नजर आएंगे. फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी. इसके अलावा वह वामशी पेडिपल्ली की अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगे, जिसका टाइटल फिलहाल एसवीसी63 रखा गया है. इस मूवी में उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी.