---विज्ञापन---
किस्मत खराब या सोची समझी चाल… आखिर अचानक कैसे इतनी सुर्खियों में आए सलमान खान? जानिए वजह
Salman Khan: हाल के दिनों में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अचानक लगातार चर्चा में आ गए हैं, दिलचस्प बात ये है, कि इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या टीवी शो नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी और गुस्से से जुड़े किस्से हैं. ऐसे में फैंस के बीच सवाल उठने लगे हैं, कि आखिर सलमान खान के साथ हो क्या रहा है? क्या सच में उनके सितारे गर्दिश में हैं या फिर ये सब आने वाले प्रोजेक्ट्स की रणनीति का हिस्सा है?
सलमान खान ने किया था पोस्ट शेयर
दरअसल, कुछ दिनों पहले सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अकेलेपन को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी. बस फिर क्या था, फैंस से लेकर करीबियों तक हर कोई उन्हें शादी करने की सलाह देने लगा. खुद सलमान ने बाद में मजाकिया अंदाज में बताया कि एक कैप्शन की वजह से वो कैसे सवालों में घिर गए. यहां तक कि उनकी मां ने भी उनसे पूछ लिया, कि आखिर उन्हें अकेलापन क्यों महसूस हो रहा है?
सलमान खान का वीडियो वायरल
इसी बीच एक और घटना ने लोगों का ध्यान खींच लिया. हाल ही में सलमान खान को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया, जहां मीडिया की भीड़ और कैमरों की हलचल देखकर वो नाराज हो गए. आमतौर पर सलमान सार्वजनिक जगहों पर अपने गुस्से को कंट्रोल करते नजर आते हैं, लेकिन इस बार उनका अलग अंदाज देखने को मिला. यही वजह है, कि सोशल मीडिया पर उनके व्यवहार को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं.
फैंस को क्यों सताने लगी चिंता?
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. खबर ये भी आई थी, कि हाल ही में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में सांप घुस गया था. इस खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया. कुछ ही दिनों में लगातार हो रही इन घटनाओं ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर सलमान खान के आसपास इतना ड्रामा क्यों बन रहा है.
फैंस का क्या कहना है?
वहीं दूसरी तरफ सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. लोगों का मानना है, कि ये सारी सुर्खियां फिल्म की रिलीज से पहले बनने वाला माहौल का हिस्सा हो सकती हैं. क्योंकि बॉलीवुड में अकसर कहा जाता है, कि पब्लिसिटी चाहे पॉजिटिव हो या निगेटिव, फायदा जरूर पहुंचाता है.
'भाईजान' के करीबियों का क्या कहना है?
हालांकि, सलमान खान को करीब से जानने वाले मानते हैं, कि वो इन दिनों सिर्फ अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर कर रहे हैं. अब ये वक्त बताएगा कि ये दौर सिर्फ इत्तेफाक है या फिर किसी बड़ी वापसी का संकेत.