---विज्ञापन---
‘मैंने कभी पढ़ा नहीं…’ सलमान खान ने शेयर किया सक्सेस का मंत्र, बोले- ‘पूरे करियर में…’
Salman Khan Shares His Success Mantra: बॉलीवुड के टॉप सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. इसी बीच सलमान का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी कामयाबी का मंत्र बताया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा?
सलमान खान का बड़ा खुलासा
सलमान खान ने हाल ही में वैरायटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर और अपनी सफलता के पीछे का राज बताया. इसके साथ ही उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया.
फैंस भी रह गए हैरान...
बॉलीवुड को कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले सलमान खान ने बताया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी भी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है. सलमान के इस बयान ने उनके फैंस समेत सभी लोगों को हैरान कर दिया.
कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी...
इंटरव्यू में सलमान ने कहा, 'मैंने अपने पूरे जीवन में कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी. मैंने स्क्रिप्ट लिखी हैं, लेकिन मैंने उन्हें कभी पढ़ा नहीं है.' सलमान ने बताया कि वे ज्यादा सोचने से बचने के लिए स्क्रिप्ट रीडिंग से बचते हैं.
सलमान का सक्सेस मंत्र
सलमान ने ये भी कहा, 'लोग कहेंगे, मेहनत करो, स्क्रिप्ट लिखो, अच्छी लाइफ लाइफस्टाइल अपनाओ, डिसिप्लिन रखो, लेकिन आपको कभी नहीं पता होता कि आपके फैंस क्या पसंद करते हैं और क्या नापसंद करते हैं. मेरा मानना है कि अगर आपको कोई चीज वाकई पसंद है, तो उसे करो. किसी के कहने पर नहीं.'
मेरे पापा...
सलमान ने आगे कहा, 'मेरे पापा, आज भी अगर मुझे किसी बात को लेकर कोई परेशानी या दिक्कत होती है, तो मैं हमेशा उनसे सलाह लेता हूं. वो जो भी कहते हैं, मैं वही करता हूं. ज्यादातर लोग सलाह लेते हैं और फिर अपनी मनमानी करते हैं, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं है.'