---विज्ञापन---
‘एक और गाना…’ सलमान खान ने भरी महफिल में किया वरुण धवन को रोस्ट, डेविड धवन के सामने कही ये बात
Salman Khan Roast Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' इन दिनों अपनी रिलीज से ज्यादा सॉन्ग 'चुनरी चुनरी' रीमेक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं, जो प्रोड्यूसर वाशु भगनानी द्वारा किया गया दावा है कि उनकी फिल्म का गाना उनकी अनुमति के बिना इस फिल्म में इस्तेमाल किया गया है. इसके बाद से इस गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. इसी बीच सलमान खान ने भी इस गाने को लेकर वरुण धवन को रोस्ट कर दिया. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा.
सलमान ने किया वरुण को रोस्ट
दरअसल, हाल ही में सलमान खान डेविड धवन के फिल्म फेस्टिवल के लॉन्च इवेंट में पहुंचे. जहां उन्होंने फोटो क्लिक करवाते हुए'चुनरी चुनरी' रीमेक विवाद पर वरुण धवन को रोस्ट कर दिया. इसके बाद वहां माहौल हंसी की आवाज से गूंज उठा.
क्या बोले सलमान खान?
फिल्म फेस्टिवल के लॉन्च इवेंट में पहुंचे सलमान खान ने वरुण धवन के साथ 'चुनरी चुनरी' रीमेक पर मजाक करते हुए कहा कि वरुण ने उनका एक और गाना चुन लिया है, जिस पर वहां मौजूद लोग एक साथ हंसने लगे.
सलमान खान का 'चुनरी चुनरी' सॉन्ग
बता दें कि सॉन्ग 'चुनरी चुनरी' साल 1999 में आई सलमान की सुपरहिट फिल्म 'बीवी नंबर 1' का गाना है, जिसमें सलमान खान और सुष्मिता सेन के साथ डांस करते हुए दिखते हैं. इस फिल्म में सलमान और सुष्मिता के अलावा करिश्मा कपूर भी लीड रोल में हैं.
क्या है 'चुनरी चुनरी' का विवाद?
मालूम हो कि वाशु भगनानी ने फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में 'चुनरी चुनरी' को रीक्रिएट करने पर इसकी आलोचना की. वाशु भगनानी ने कहा कि बिना उनकी सहमति के गाने का दोबारा इस्तेमाल किए जाने से वो काफी निराश हुए हैं.
बेटा भी फिल्म का हिस्सा
वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि टीम के किसी मैंबर को उनसे सीधे संपर्क करना चाहिए था, खासकर इसलिए क्योंकि उनका बेटा फिल्म का हिस्सा है. बिना बात किए किसी दूसरे मेकर का गाना रीक्रिएट करना उनकी नैतिकता पर सवाल उठाता है.