---विज्ञापन---

मौत को टक से छूकर कर वापस लौटे सलमान खान, शेयर किया खौफनाक किस्सा

Salman Khan Dangerous Experience: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के फैंस बड़ी ही बेसब्री उनकी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच सलमान खान ने अपनी जिंदगी का एक खौफनाक किस्सा शेयर किया है, जिससे किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं.

सलमान खान ने बताया खौफनाक किस्सा

सलमान खान ने अपनी जिंदगी का ये खौफनाक किस्सा वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में सुनाया है, जहां उन्होंने बताया कि उडुपी में एक फिल्म के दौरान उनके साथ एक हादसा हुआ था, जिसमें वो मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे.

---Advertisement---

80 फुट ऊंचा पहाड़...

  सलमान खान ने कहा, 'एक बार हम उडुपी में फिल्म 'जागृति' की शूटिंग कर रहे थे. वहां एक 80 फुट ऊंचा पहाड़ था, जिसका बीच का हिस्सा बाहर निकला हुआ था. जब मैंने उसे नीचे से देखा, तो मुझे लगा कि मैं यह कूद सकता हूं.'

हमे छलांग लगानी थी...

  सलमान खान ने आगे कहा, 'पहले क्या होता था कि हमें छलांग लगाने या कूदने के लिए एक-दो बक्से दिए जाते थे, लेकिन ये तो सच में एक ऊंचा पहाड़ है जहां से हमें छलांग लगानी थी. इसलिए, मेकर्स ने मेरे लिए कई बक्स की तीन परतें लगाईं, फिर उसके ऊपर एक गद्दा बिछाया.'

---Advertisement---

मैं ऊपर चढ़ गया...

    सलमान खान ने आगे बताया, 'मैंने जब पूरी तैयारी देख ली तो कहा 'अब मैं तैयार हूं', फिर मैं ऊपर चढ़ गया. वहां पहुंचकर नीचे देखा तो मुझे बक्से दिखाई नहीं दे रहे थे, क्योंकि पहाड़ का बीच का हिस्सा बाहर निकला हुआ था. दूर से देखा तो उस ऊंचाई से वो माचिस की डिब्बी जैसे लग रहे थे.'

पहाड़ से टकरा गया...

    सलमान खान ने आगे कहा, 'लेकिन फिर भी मैं वहां दौड़ा और आगे बढ़ा. इस बीच कंकड़-पत्थरों पर मेरा पैर फिसल गया. इस दौरान मेरे बाल पहाड़ की चट्टान से हल्के से टकरा गए और मैं नीचे गिर गया.'

First published on: May 16, 2026 11:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.