---विज्ञापन---
जब मारपीट का आरोप लगते ही ऐश्वर्या राय पर भड़क गए थे सलमान खान, तोड़ दी थी टेबल, बॉलीवुड में मच गया था कोहराम!
ऐश्वर्या राय संग कथित मारपीट के सवाल पर सलमान खान पुराने इंटरव्यू में भड़क गए थे. उन्होंने गुस्से में टेबल पर हाथ मारा था. जानें पूरा मामला.
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता भले ही सालों पुराना हो, लेकिन दोनों से जुड़े किस्से आज भी चर्चा में आ जाते हैं. अब सलमान खान का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या के साथ कथित मारपीट और हिंसक व्यवहार को लेकर उनसे तीखे सवाल किए गए थे. सवाल सुनकर सलमान काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने जोर से टेबल पर हाथ पटक दिया था.
इंटरव्यू सलमान खान का खुलासा
यह इंटरव्यू पत्रकार प्रभु चावला के साथ हुआ था. बातचीत के दौरान सलमान से उनकी जिंदगी में महिलाओं के साथ होने वाले विवादों को लेकर सवाल किया गया. प्रभु चावला ने ऐश्वर्या राय का नाम लेते हुए पूछा कि आखिर उनके रिश्ते में टकराव क्यों हुआ था.
ऐश्वर्या को लेकर क्या बोले सलमान खान?
सलमान ने जवाब देते हुए कहा था कि ऐश्वर्या कभी उनकी दोस्त थीं, लेकिन अब दोनों के बीच दोस्ती नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि जब किसी रिश्ते में आपसी तालमेल नहीं बैठता तो झगड़े होते हैं और आखिरकार रास्ते अलग हो जाते हैं.
'ऐश्वर्या अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं'
सलमान ने यह भी साफ किया था कि अब ऐश्वर्या अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और उन्हें पुरानी बातों को दोहराने का कोई मतलब नजर नहीं आता. उनके मुताबिक, रिश्ते में अनबन होना और फिर ब्रेकअप हो जाना जिंदगी का हिस्सा है.
तीखे सवालों पर सलमान खान
हालांकि, बातचीत तब ज्यादा तीखी हो गई जब प्रभु चावला ने सलमान से उनके खिलाफ लगाए गए कथित हाथापाई के आरोपों के बारे में सवाल किया. सवाल सुनते ही सलमान ने टेबल पर जोर से हाथ मारा और समझाने की कोशिश की कि अगर वह सच में किसी के साथ इस तरह मारपीट करते, तो बात कितनी गंभीर हो सकती थी.
गुस्से में टेबल पर मारा था हाथ
बाद में सलमान ने इस पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए बताया था कि उन्होंने गुस्से में टेबल पर इतनी जोर से हाथ मारा था कि वह टूट भी गई थी. उन्होंने यह भी कहा था कि उनके बारे में कई बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, जिससे खबरें ज्यादा सनसनीखेज बन जाएं.
ऐश्वर्या का सलमान पर बयान
वहीं, ऐश्वर्या राय ने एक पुराने इंटरव्यू में सलमान खान पर रिश्ते के दौरान बदसलूकी और शारीरिक दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए थे. ऐश्वर्या के मुताबिक, ब्रेकअप के बाद भी सलमान उन्हें फोन करते थे और कई बार उनके साथ हाथापाई भी हुई थी. हालांकि, सलमान ने इन आरोपों को खारिज किया था.
सोशल मीडिया पर चर्चित है दोनों के रिश्ते
सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता अब अतीत का हिस्सा है, लेकिन दोनों से जुड़े पुराने बयान और किस्से आज भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.