---विज्ञापन---
‘रिश्ता टॉक्सिक था… अब आगे बढ़ो’ सलमान खान ने छोटे भाई सोहेल खान से कही सीधी
Salman Khan Advice Sohail Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो 'एलायंस' में अपनी अपीरियंस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. 'एलायंस' के नए एपिसोड में सलमान खान और उनके भाई सोहेल खान के बीच सीमा सजदेह से तलाक को लेकर काफी लंबी बातचीत हुई. जिसमें सलमान ने अपने छाटे भाई सोहेल को एक खास सीधी सलाह दी. दरअसल, शो के मेकर्स ने हाल ही में आने वाले एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है. चलिए जानते हैं कि आखिर इस प्रोमों में और क्या-क्या खास है.

‘रिश्ता टॉक्सिक था…'
शो में सोहेल से बात करते हुए सलमान ने बताया कि रिश्तों में अक्सर मुश्किल समय आता है. हर कपल को असहमति का सामना करना पड़ता है. सलमान ने बताया कि सीमा ने एक पुराने इंटरव्यू में सोहेल के साथ अपने रिश्ते को 'टॉक्सिक' बताया था.
आप कुछ दोष...
सलमान ने सोहेल से कहा, 'आप कुछ दोष अपने ऊपर ले रहे हैं. मैं समझता हूं कि आप यह नहीं कहेंगे कि यह आपसी सहमति से हुआ था. मैंने सीमा के कुछ इंटरव्यू देखे हैं जिनमें उन्होंने कहा है कि एक कपल के नजरिए उनका रिश्ता टॉक्सिक था.'
झगड़े होते थे...
सलमान ने आगे कहा, 'हमारे बीच झगड़े होते थे... हर जोड़े में झगड़े होते हैं. यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसमें बने रहें या इसे छोड़ दें. मैं जानता हूं कि एक भाई होने के नाते हम क्या कहते हैं, आपने अपनी पूरी कोशिश की और उसने भी, लेकिन उस समय हालात आपके पक्ष में नहीं थे.'
अब आगे बढ़ो...
सलमान ने आगे बताया कि सोहेल की तमाम कोशिशों के बावजूद सीमा और सोहेल का रिश्ता धीरे-धीरे बिगड़ता चला गया. उन्होंने कहा, 'जितनी कोशिश करनी थी करली और तुम्हें पता है कि यह सब एक फोटो से शुरू हुआ और बात बढ़ती चली गई. एक ऐसा मोड़ आ गया जहां तुम रुक नहीं सके. तुमने चाहे कितनी भी कोशिश की हो, उसे मनाने की और रिश्ते में बने रहने की चाहत रखी हो. वह अब खत्म हो चुका है. अब आगे बढ़ों.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.