Tuesday, 4 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

90’s Superhit Evergreen Songs: 1991 से 1995 के बीच आए ये 5 सुपरहिट गाने, जिनमें से 3 के रीमेक भी हुए हिट

90's Superhit Evergreen Songs: साल 1991 से 1995 के बीच में ऐसे कई गाने आए, जो आज भी लोगों के फेवरेट हैं. ऐसे ही 5 सुपरहिट गानों के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं.

90’s Superhit Evergreen Songs: इन दिनों जहां बॉलीवुड के गानों को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है 90 के दशक में कई ऐसे एवरग्रीन और सुपरहिट गाने आए जो आज भी लोग खूब पसंद करते हैं. इतना ही 90’s के कई हिट गानों को आज के समय रिमेक तक किया जा रहा है और हैरानी की बात ये है कि इसके बाद भी वो गाने हिट हो रहे हैं. आज आपको ऐसे ही साल 1991 से 1995 के बीच में आए 5 सुपरहिट गानों के बारे में बताते हैं.

टिप टिप बरसा पानी (1994)

सुपरहिट फिल्म ‘मोहरा’ का ये गाना आज भी कई लोगों का फेवरेट है. अक्षय कुमार और रवीना टंडन के रोमांस पर फिल्माया गया ये गाना पिछले 32 सालों से लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है. अलका याग्निक और उदित नारायण की आवाज में गए हुए इस गाने की दीवानगी आज भी कम नहीं हुई है. साल 2021 में आई फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में इसे फिर से रिक्रिएट किया गया. जिसमें लोगों को अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की केमिस्ट्री बेहद पसंद आई.

---विज्ञापन---

चुरा के दिल मेरा (1994)

फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ का ‘चुरा के दिल मेरा’ गाना आज भी लोगों को नाचने पर मजबूर कर देता है. कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाज में गाये गए इस गाने में अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के बेहतरीन डांस मूव्स आज एक सिग्नेचर स्टेप बन गया है. साल 2021 में आई फिल्म ‘हंगामा 2’ में इस गाने का रिमेक बनाया गया है, जो हिट साबित हुआ.

पहला नशा (1992)

आमिर खान की फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ के इस सॉन्ग ने कई लोगों को पहले प्यार का एहसास दिलाया था. आज भी इस गाने को प्यार का एहसास बयां करने वाला सबसे बेहतरीन सॉन्ग माना जाता है. इस गाने को उदित नारायण और साधना सरगम ने अपनी मधुर आवाज से सजाया था.

---विज्ञापन---

मेरा दिल भी कितना पागल है (1991)

सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म ‘साजन’ का ये गाना आज भी बॉलीवुड के पॉपुलर रोमांटिक ट्रैक की लिस्ट में शामिल है. कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाज में गाया गया ये गाना संजय दत्त और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था.

हुम्मा हुम्मा (1995)

फिल्म ‘बॉम्बे’ के इस गाने के बारे में हमें कुछ बताने की जरूरत नहीं है. रेमो फर्नांडीस ने इस आइकॉनिक सॉन्ग को गाया था. इस गाने ने 90 के दशक में हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया था. इसके बाद साल 2017 की फिल्म ‘ओके जानू’ में इस गाने को बादशाह और तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया, जो सुपरहिट साबित हुआ.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 04, 2026 05:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola