Tuesday, 4 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

टीवी के इस पॉपुलर कपल की टूटी शादी? डेढ़ साल से एक छत के नीचे नहीं रह रहे दोनों

मनोरंजन जगत का एक फेमस कपल जो फैंस का फेवरेट है, उसके अलग होने की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है, रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वो पिछले डेढ़ साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं.

टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है, जिसने फैंस को टेंशन में डाल दिया है, टीवी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अमृता खानविलकर और उनके पति एक्टर हिमांशु मल्होत्रा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से अलग रह रहे हैं. यह खबर जब से सामने आई है, उनके फैंस को इस बात की चिंता सता रही है, कि आखिर उनका फेवरेट कपल क्यों एक-दूसरे से अलग रह रहा है.

टीवी का पॉपुलर कपल

टाइम्स ऑफ इंडिया के बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमृता और हिमांशु ने करीब डेढ़ साल पहले अलग रहने का फैसला लिया था. सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच किसी तरह का विवाद या कड़वाहट नहीं है. कानूनी तौर पर अलग होने या तलाक जैसी किसी प्रक्रिया पर भी कोई बातचीत नहीं हुई है.

---विज्ञापन---

कपल के अलग होने की खबर!

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अलग रहने के बावजूद अमृता और हिमांशु के रिश्ते में सम्मान और दोस्ती अब भी कायम है. दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं और निजी जिंदगी के साथ-साथ काम से जुड़ी बातों पर भी चर्चा करते हैं. यानी दूरी आने के बाद भी दोनों ने अपने रिश्ते में बातचीत बनाए रखी है.

अलग होने का क्या है कारण?

सूत्रों के मुताबिक, इस फैसले के पीछे कई वजहें रही हैं. इनमें आर्थिक परिस्थितियां, करियर को लेकर अलग-अलग प्राथमिकताएं और अपने-अपने परिवारों की जिम्मेदारियां शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इन कारणों की वजह से दोनों ने कुछ समय अलग रहना बेहतर समझा.

---विज्ञापन---

क्या बोला कपल?

जब इस मामले पर अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा से संपर्क किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि उनकी शादी अभी भी कायम है. उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी निजी जिंदगी पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते. उनके इस बयान से साफ है कि दोनों फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को निजी ही रखना चाहते हैं.

फैंस की फेवरेट है जोड़ी

बता दें, कि अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में गिने जाते रहे हैं. दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें फैंस को पसंद आती रही हैं. ऐसे में अलग रहने की खबर ने उनके चाहने वालों को जरूर चौंका दिया है.

---विज्ञापन---

क्या है सच्चाई?

फिलहाल, दोनों की ओर से तलाक या रिश्ता खत्म होने जैसी किसी बात की पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में यह साफ है कि उनकी शादी को लेकर सामने आ रही खबरों के बीच अभी कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है. ऐसे में फैंस की नजर अब इस कपल के रिएक्शन पर बनी हुई है.

First published on: Aug 04, 2026 07:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola