---विज्ञापन---
न मंदिर था, न हिंदू धर्म की पूजा… हिंदू एक्ट्रेस ने बच्चों को दी इस्लाम की तालीम, सालों बाद खुला बड़ा राज
Saba Ali Khan Reveal Big Secrete: सबा अली खान ने बताया कि उनकी एक्ट्रेस मां शर्मिला टैगोर ने उन्हें और उनकी सभी भाई-बहनों पर इस्लाम की शिक्षा दी. उनके घर में कोई मंदिर नहीं था.
Saba Ali Khan Reveal Big Secret: बॉलीवु़ड एक्टर सैफ अली खान वैसे तो इन दिनों पत्नी करीना कपूर के साथ छुट्टियों मनाने में बिजी हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. वहीं, उनकी बहन सबा अली खान अपने बयानों की वजह से चर्चा में हैं. एक बार फिर से सबा अली खान ने अपने घर और परिवार को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसकी तरफ चर्चा हो रही है. दरअसल, हाल ही में सबा अली खान ने बताया कि उनकी एक्ट्रेस मां शर्मिला टैगोर ने उन्हें और उनकी सभी भाई-बहनों पर इस्लाम की शिक्षा दी और उसी के हिसाब से उनकी परवरिश की. उन्होंने आगे बताया कि उनके घर में कोई मंदिर नहीं था और ना ही कोई हिंदू धर्म की पूजा करता था.
इस्लाम को मानती...
बिग बॉलीवुड बफ के यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में सबा ने कहा कि वो इस्लाम को मानती हैं. उनके बचपन से जब वो बड़ी हो रही थीं तो उनके घर में कोई भी हिंदू धर्म का पालन नहीं करता था. उन्होंने कहा कि उनकी मां शर्मिला टैगोर ने ही अपने तीनों बच्चों सैफ अली खान, सोहा अली खान और खुद सबा को इस्लाम की शिक्षा दी.
अल्लाह का नाम लेती हूं...
सबा ने कहा, 'अगर मैं भगवान के बारे में सोचती हूं तो अल्लाह का नाम लेती हूं. लेकिन इसका बिल्कुल ये मतलब नहीं है कि मैं दूसरे धर्मों की इज्जत नहीं करती हूं. जब अम्मी (शर्मिला टैगोर) और अब्बू की शादी हुई तो मेरी मां ने इस्लाम अपना लिया था. उन्होंने हमें भी बचपन से इस्लाम की शिक्षा दी.'
बुनियाद मजबूत रहे...
सबा ने आगे कहा, हमारी मां ने शायद ऐसा इसलिए किया ताकि हमें किसी तरह की परेशानी या कंफ्यूजन का सामना ना करना पड़े और हम लोगों की बुनियाद मजबूत रहे. हमारे घर में भी कोई मंदिर नहीं था और न ही हम लोग हिंदू धर्म का पालन करते थे.'
मेरे भाई-बहन ने अलग धर्मों...
सबा ने आगे कहा, आस्था बहुत ही प्राइवेट चीज है. इसे हम किसी पर थोप नहीं सकते. मेरी मां ने मुझे इस्लाम के बारे में सिखाया और रमजान ऐसी दूसरी चीजों के बारे में बताया. फिर ये हमारी पसंद थी कि हम किसे अपनाना चाहते हैं. मैं अपनी आस्था संग बहुत गहराई से जुड़ गई थी. मेरे भाई-बहन ने अलग धर्मों में शादी की. लेकिन हम दीवाली, क्रिसमस, होली ये सब मनाते हुए बड़े हुए हैं.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.