---विज्ञापन---
Netflix पर आते ही नंबर 1 बनी 155 मिनट की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर भी काट चुकी है गदर
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही इन दिनों एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म खूब ट्रेंड कर रही है. फिल्म हाल ही में 14 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और ये मॉर्डन दोस्ती, प्यार पर बनी फिल्म है.
बॉलीवुड में कई रोमांटिक फिल्में हर महीने सिनेमाघरों में रिलीज होती रहती हैं। कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट होती हैं, तो कुछ फ्लॉप. हालांकि, कई बार इन फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शानदार रिस्पॉन्स मिलता है. वहीं, हाल ही में नेटफ्लिक्स पर एक बॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई है, जो रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगी है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार रिस्पॉन्स मिला था.
नेटफ्लिक्स पर 24 घंटे में नंबर 1 बनी फिल्म
यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 14 अगस्त को रिलीज हुई थी और सिर्फ 24 घंटों में ही यह भारत में ट्रेंड करने लगी. यह फिल्म कुछ ही वक्त में नंबर 1 पर पहुंच गई. फिल्म को IMDb पर भी अच्छी रेटिंग मिली है.
कॉकटेल 2 में नजर आए ये कलाकार
दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म कॉकटेल 2 की. इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है. फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आए हैं। फिल्म में मॉडर्न रिलेशनशिप, दोस्ती, प्यार और भरोसे की कहानी देखने को मिलती है. फिल्म में रोमांस के अलावा कॉमेडी भी है.
कॉकटेल 2 ने दुनिया भर में कमाए इतने करोड़
कॉकटेल 2 साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आई थीं. वहीं, कॉकटेल बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, जबकि कॉकटेल 2 ने भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब 147 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
क्या है कॉकटेल 2 की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो यह कुणाल, दिया और ऐली के लव ट्रायंगल पर आधारित है. फिल्म में रश्मिका ने दिया का रोल किया है और शाहिद ने कुणाल का. दोनों रिलेशनशिप में होते हैं और शादी के प्रेशर से परेशान होकर सिसिली घूमने चले जाते हैं, जहां दिया की मुलाकात ऐली यानी कृति सेनन से होती है. इस दौरान दिया कुणाल की वफादारी चेक करने की बात कहती है. हालांकि, इसी बीच ऐली को कुणाल से प्यार हो जाता है.
कॉकटेल 2 ने दी इन फिल्मों को मात
फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद से ट्रेंड कर रही है. इसने लिस्ट में नंबर 1 पर जगह बना ली है और मैं वापस आऊंगा, पेद्दी और इक्का जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है. फिल्म को IMDb पर 7.5 की रेटिंग मिली है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.