Saturday, 5 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘लापता लेडीज’ फेम प्रतिभा रांटा संग इश्क लड़ा रहे हैं रोहित सराफ? डेटिंग की खबरों पर ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Saraf Reply on Dating Rumours With Pratibha Ranta: एक्टर रोहित सराफ ने 'लापता लेडीज' फेम प्रतिभा रांटा के साथ डेटिंग की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

Rohit Saraf Reply on Dating Rumours With Pratibha Ranta: बॉलीवुड एक्टर रोहित सराफ इस समय अपनी आने वाली सीरीज की शूटिंग को लेकर बिजी चल रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर रोहित सराफ की लव लाइफ को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. इसमें दावा किया जा रहा है कि रोहित सराफ 'लापता लेडीज' फेम प्रतिभा रांटा को डेट कर रहे हैं. इसी बीच प्रतिभा और रोहित की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं, जिन्हें देखने के बाद उनकी डेटिंग की खबरों को और हवा मिल गई. वहीं, अब इन सभी खबरों पर रोहित सराफ ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने फैंस को साफ-साफ बता दिया है कि जैसा वे सोच रहे हैं, वैसा कुछ नहीं है. चलिए आपको बताते हैं कि एक्टर ने आखिर इस मामले पर क्या कहा.  

रोहित और प्रतिभा का जॉइन्ट पोस्ट

रोहित सराफ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर प्रतिभा के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। रोहित के तस्वीरें पोस्ट करते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. यह एक जॉइन्ट पोस्ट था, जिसे रोहित और प्रतिभा ने मिलकर शेयर किया था. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर्स ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी फिल्म 'द रिवोल्यूशनरीज' का हमारा पसंदीदा गाना 'महिया' कल रिलीज हो रहा है और हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आप भी इसे पसंद करें!!!'

---Advertisement---

क्या आप दोनों डेट कर रहे हैं?

रोहित सराफ की इस पोस्ट पर तुरंत फैंस के रिएक्शन सामने आने लगे। फैंस ने रोहित और प्रतिभा की जोड़ी पर जमकर प्यार बरसाया. एक फैन ने कमेंट में लिखा, 'मेरे फेवरेट लोग एक ही फ्रेम में.' इसी बीच एक फैन ने कमेंट करते हुए पूछा कि क्या वह प्रतिभा रांटा को डेट कर रहे हैं? फैन के इस सवाल का एक्टर ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में जवाब दिया.

डेटिंग की खबरों पर रोहित ने तोड़ी चुप्पी

रोहित की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने उनके रिश्ते को लेकर सीधे-सीधे सवाल पूछा और लिखा, 'क्या आप दोनों डेटिंग कर रहे हैं?' इस कमेंट का रोहित ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने लिखा, 'नहीं, हमने एक शो में साथ काम किया है, जो 11 सितंबर को रिलीज हो रहा है. प्लीज प्राइम वीडियो पर 'द रिवोल्यूशनरीज' जरूर देखें.'

---Advertisement---

ऐसे शुरू हुईं डेटिंग की अफवाहें

रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा की डेटिंग की अफवाहें 2025 के आखिर में शुरू हुई थीं, जब दोनों को निखिल आडवाणी की दिवाली पार्टी में एक साथ देखा गया था. इसके अलावा, दोनों का साथ में डांस करते हुए एक वीडियो भी सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इसके बाद से ही खबरें आने लगीं कि रोहित और प्रतिभा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

जल्द रिलीज होगी सीरीज

रोहित और प्रतिभा इन दिनों 'द रिवोल्यूशनरीज' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह पीरियड ड्रामा सीरीज 11 सितंबर, 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. यह सीरीज इतिहासकार संजीव सान्याल की किताब 'रिवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रीडम' पर आधारित है.

---Advertisement---
First published on: Sep 05, 2026 10:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola