Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं बहुत डरी हुई थी…’ Cocktail 2 में ग्लैमरस लुक पर रश्मिका का बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी सादगी और दमदार एक्टिंग से करोड़ों दिलों को जीतने वाली एक टॉप एक्ट्रेस इस बार कुछ ऐसा करने जा रही हैं जिसने खुद उन्हें भी डरा दिया था. फिल्म 'पुष्पा' की श्रीवल्ली और 'एनिमल' की गीतांजलि बनकर छा जाने वाली यह एक्ट्रेस अपनी आने वाली बड़ी फिल्म में एक बेहद ग्लैमरस और बिंदास अवतार में नजर आने वाली हैं. इस नए रोल को स्वीकार करने से पहले उनके मन में डर और कई बड़े सवाल थे. आइए जानते हैं कि आखिर क्यों डरी हुई थीं यह सुपरस्टार और क्या है इस नए किरदार का राज?

ग्लैमरस लुक से लगा था डर

रश्मिका मंदाना ने खुलासा किया है कि फिल्म 'कॉकटेल 2' में उनका किरदार 'दीया' अब तक का सबसे ज्यादा ग्लैमरस और बिंदास है. इस बोल्ड अवतार को अपनाने से पहले वह काफी घबरा रही थीं.

---Advertisement---

ऑडियंस की उम्मीदों का दबाव

'पुष्पा' की श्रीवल्ली और 'एनिमल' की गीतांजलि जैसे गंभीर और घरेलू किरदारों में नजर आ चुकीं रश्मिका को डर था कि दर्शक उन्हें इस बिल्कुल नए और हल्के-फुल्के अंदाज में स्वीकार करेंगे या नहीं.

फैंस के लिए लिया रिस्क

रश्मिका के मन में इस फिल्म को साइन करने से पहले कई सवाल थे. लेकिन उन्होंने माना कि उनके फैंस हमेशा उनसे कुछ नया और अलग करने की उम्मीद रखते हैं, इसलिए उन्होंने खुद को चैलेंज किया और यह रोल स्वीकार कर लिया.

---Advertisement---

प्यार और दोस्ती की कहानी

'कॉकटेल 2' आज के जमाने के युवाओं के प्यार, दोस्ती, पागलपन और मॉडर्न रिश्तों की उलझनों पर आधारित एक एंटरटेनिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें रश्मिका पहली बार ऐसा जॉनर ट्राई कर रही हैं.

जून में रिलीज होगी फिल्म

यह फिल्म इसी महीने 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कृति सेनन भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

---Advertisement---
First published on: Jun 05, 2026 07:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola