---विज्ञापन---
बॉक्स ऑफिस पर 3200 करोड़ कमा चुकी हैं एक नाम की ये दो फिल्में, OTT पर कर रहीं ट्रेंड
बॉलीवुड में ऐसे तो तमाम मूवीज हैं, जो एक ही नाम से बनी हैं. जैसे की कुली नंबर 1, जुड़वा, डॉन, राज, हेरा फेरी, आंखें. ये कुछ ऐसी हिंदी फिल्में है, जिन्हें अलग अलग एक्टर के साथ अलग-अलग साल में मेकर्स ने तैयार किया है. हालांकि आज हम दो ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो एक ही नाम की हैं और इन दिनों ओटीटी पर ट्रेंड कर रही हैं.
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये फिल्में
दरअसल, हम जिन दो फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं, उसने बॉक्स ऑफिस पर 3200 करोड़ से ज्यादा की छप्पर फाड़ कमाई की थी. यह एक एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म है. इस मूवी ने 2026 में कमाई के तमाम रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
धुरंधर में नजर आए ये कलाकार
यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि धुरंधर और धुरंधर 2 है. इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है. दोनों ही फिल्मों में लीड रोल में रणवीर सिंह नजर आए हैं और इसके अलावा संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, आर माधवन जैसे कलाकार दिखे हैं.
क्या है धुरंधर और धुरंधर 2 की कहानी
धुरंधर साल 2025 की दिसंबर को रिलीज हुई थी और इस फिल्म का दूसरा पार्ट 2026 मार्च को रिलीज हुआ था. यह एक स्पाई थ्रिलर मूवी है, जिसमें जसकीरत सिंह रंगी की कहानी दिखाई गई है कि किस तरह से वह एक भारतीय जासूस बनकर पाकिस्तान जाता है और वहां पर वह हमजा अली मजारी बनकर पाकिस्तान की राजनीति में घुसता है. इसके बाद वह पाकिस्तानी आतंकवादियों का सफाया करता है.
धुरंधर और धुरंधर 2 हो रही ट्रेंड
वहीं, धुरंधर 1 और धुरंधर 2 हाल ही में अनकट वर्जन में जियो हॉटस्टार पर रिलीज की गई हैं. रिलीज के बाद से धुरंधर 1 जियो हॉटस्टार पर टॉप 10 ट्रेंडिंग में तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं. दूसरी ओर धुरंधर 2 का रॉ एंड अनदेखा वर्जन नंबर 1 पर जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहा है.
धुरंधर और धुरंधर 2 ने कमाए इतने करोड़
बता दें कि धुरंधर ने दुनिया भर में सिनेमाघरों में 1350 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं इस फिल्म के सीक्वल पार्ट ने दुनिया भर में 1852 करोड़ का कारोबार किया है. दोनों फिल्मों को मिलाकर इसकी कुल कमाई 3202 करोड़ हुई है.