Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रामायण’ के बाद ‘धूम 4’ में हुई रणबीर कपूर की एंट्री? एक्टर ने खुद फैंस को दिया बड़ा अपडेट

---विज्ञापन---

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और जल्द ही इसका ट्रेलर रिलीज होने वाला है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच कुछ समय पहले खबरें सामने आई थीं कि रणबीर कपूर 'धूम 4' का हिस्सा बन सकते हैं अब इन खबरों पर रणबीर कपूर ने खुद चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई बताई है.

रणबीर से धूम 4 पर पूछा गया सवाल

दरअसल, हाल ही में 'रामायण' के प्रमोशन के लिए फिल्म की स्टारकास्ट सैन डिएगो कॉमिक-कॉन पहुंची थी. इस दौरान रणबीर कपूर के साथ प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी और अभिनेता यश भी मौजूद थे. इसी दौरान रिव्यू नेशन की ओर से रणबीर कपूर और यश से एक सवाल पूछा गया.

---Advertisement---

धूम 4 का हिस्सा नहीं बनेंगे रणबीर कपूर

सवाल में कहा गया कि अभिनेता यश अपनी आगामी फिल्म 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' में नजर आएंगे और रणबीर कपूर 'धूम 4' में दिखाई देंगे. यह सुनते ही रणबीर कपूर ने तुरंत रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा, "नहीं, मैं फिलहाल 'रामायण' पर काम कर रहा हूं. इसके अलावा मैं संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी काम कर रहा हूं. यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी."

रणबीर कपूर को लेकर उड़ी थी अफवाह

बता दें कि 2024 में ऐसी अफवाहें सामने आई थीं कि रणबीर कपूर यशराज फिल्म्स और आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा बनेंगे. हालांकि, अब अभिनेता ने इन खबरों को खारिज कर दिया है. वहीं, अब 'धूम 4' में विक्की कौशल के शामिल होने की भी खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, इस पर न तो मेकर्स और न ही एक्टर की ओर से कोई ऑफिशियल बयान जारी किया गया है.

---Advertisement---

2004 में बनी थी पहली 'धूम'

अगर 'धूम 4' की बात करें, तो यह 2004 में शुरू हुई 'धूम' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त होगी. फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा, जॉन अब्राहम, ईशा देओल और रिमी सेन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. इसका दूसरा पार्ट 2006 में और तीसरा पार्ट 2013 में रिलीज हुआ था. हालांकि, चौथा पार्ट कब रिलीज होगा और इसमें कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.

इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर की रामायण

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे. वहीं, साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगी और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, सनी देओल और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म 2026 की दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---Advertisement---
First published on: Jul 27, 2026 07:48 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola