Saturday, 25 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

बेटी राहा के लिए खास है रणबीर कपूर की ‘रामायण’, पहली बार बड़े पर्दे पर देखेगी पापा की फिल्म

---विज्ञापन---

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला था, लेकिन फिलहाल इसे कुछ कारणों से टाल दिया गया है. रणबीर कपूर इस फिल्म में भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं और इसकी रिलीज को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि यह उनकी पहली ऐसी फिल्म होगी, जिसे उनकी बेटी राहा सिनेमाघर में देखेगी.

बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर से पूछा गया सवाल

दरअसल, रणबीर कपूर ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 के दौरान इस भावुक पल का जिक्र किया. इस कार्यक्रम में 'रामायण' की स्टार कास्ट और मेकर्स शामिल थे. यहां एक्टर यश, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा भी मौजूद थे. इस दौरान दर्शकों में मौजूद एक शख्स ने रणबीर कपूर से कहा, "मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे 'रामायण' के बारे में जानें, ताकि उन्हें हमारी भारतीय पौराणिक कथाओं और संस्कृति की जानकारी मिल सके."

---Advertisement---

बेटी राहा पहली बार देखेगी फिल्म

इस पर रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी इसे लेकर बहुत एक्साइटेड हैं.  उन्होंने कहा, "मैं अपनी बेटी को यह फिल्म दिखाने के लिए सिनेमाघर ले जाने को लेकर बेहद उत्साहित हूं. यह बड़े पर्दे पर उसकी पहली फिल्म होगी."

पोस्टपोन हुआ रामायण का ट्रेलर

वहीं, 24 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला था, लेकिन बढ़ते उत्साह के बीच इसे फिलहाल टाल दिया गया। अब फैंस को फिल्म की पहली झलक देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. निर्माता नमित मल्होत्रा ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि यह फैसला सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के इस प्रोजेक्ट से इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर के रूप में जुड़ने के बाद लिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेलर की नई रिलीज डेट की घोषणा जल्द की जाएगी.

---Advertisement---

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं. यह पहली बार होगा जब वह किसी पौराणिक फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में, यश रावण की भूमिका में और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल और विवेक ओबेरॉय भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है और इसे करीब 4,000 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया जा रहा है. फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर दर्शकों के बीच आएगा.

---Advertisement---
First published on: Jul 24, 2026 11:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola