---विज्ञापन---
Ranbir Kapoor की इस को-स्टार का हुआ तलाक, 5 साल भी न चल सकी शादी
'ये जवानी है दीवानी' से पॉपुलैरिटी पाने वाली ये खूबसूरत हसीना जिनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, एक्ट्रेस अपनी शादी के 5 साल बाद पति से अलग हो रहीं हैं, सामने आई खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है, क्योंकि एक्ट्रेस के दो बच्चे भी हैं, अब सवाल ये उठ रहा है, कि दोनों बच्चों की कस्टडी किसको मिलेगी?
हम बात कर रहे हैं, एवलिन शर्मा की, रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं एवलिन अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. खबर है, कि एक्ट्रेस और उनके पति तुषान भिंडी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने करीब 5 साल की शादी के बाद अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है. खुद एवलिन ने भी इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने साफ कहा, कि वे और तुषान अब साथ नहीं हैं, लेकिन अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे. उन्होंने ये भी बताया कि ये फैसला बिना किसी विवाद के लिया गया है, और दोनों के बीच दोस्ती बरकरार रहेगी.
एवलिन ने अपनी प्राइवेसी को लेकर भी अपील की है. उनका कहना है, कि ये उनके जीवन का एक नया पड़ाव है, जहां वे को-पेरेंटिंग के जरिए अपने बच्चों को बेहतर जिंदगी देना चाहते हैं. ऐसे में वे चाहती हैं, कि लोग उनके इस फैसले का सम्मान करें.
बता दें कि एवलिन और तुषान ने साल 2019 में सगाई की थी, और 2021 में शादी रचाई थी. तुषान पेशे से इंडो-ऑस्ट्रेलियन डेंटल सर्जन हैं. शादी के बाद ये कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहा, और अकसर अपने परिवार की झलकियां फैंस के साथ शेयर करता था. उनके दो बच्चे हैं, जिनकी परवरिश अब दोनों मिलकर करेंगे.
वर्कफ्रंट की बात करें, तो एवलिन ने 2012 में फिल्म 'फ्रॉम सिडनी विद लव' से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन असली पहचान उन्हें 'ये जवानी है दीवानी' से मिली. इसके बाद वे 'यारियां' , 'मैं तेरा हीरो' , 'नौटंकी साला' , 'हिंदी मीडियम' और 'साहो' जैसी फिल्मों में नजर आईं.
हालांकि, पिछले कुछ सालों से एवलिन फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं. अब उनके तलाक की खबर ने फैंस को हैरान जरूर किया है, लेकिन उनके शांत और समझदारी भरे फैसले की तारीफ भी की जा रही है.