---विज्ञापन---
रणबीर कपूर-साई पल्लवी के बीच 10 साल का अंतर, क्या सच में राम-सीता की परंपरा से जुड़ा है ‘रामायण’ का ये कास्टिंग ट्विस्ट?
Ranbir Kapoor and Sai Pallavi 10 Years Age Gap: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्ट नितेश तिवारी की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर रिलीज को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है. इस बीच फिल्म को लेकर एक खास बात ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है, जो मूवी के लीड एक्टर रणबीर कपूर और साई पल्लवी की एज गैप से जुड़ा है. दरअसल, लोग नितेश तिवारी फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर और सीता की भूमिका निभाने वाली साई पल्लवी के बीच एज गैप के अंतर को मूल ग्रंथ वाल्मीकि रामायण में राम और सीता की आयु से जोड़ रहे हैं. चलिए आपको ये सारा माजरा समझाते हैं.
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की उम्र
फिल्म में भगवान राम बने रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ था; इस हिसाब से अभी उनकी उम्र 43 साल है. वहीं, सीता बनी साई पल्लवी का जन्म 9 मई 1992 को हुआ था, जिसके अनुसार इस वक्त उनकी उम्र 34 साल की हो गई है. आंकड़ों को देखें तो दोनों लीड एक्टर्स के बीच करीब-करीब 10 साल का अंतर है.
वाल्मिकी रामायण से कनेक्शन
अब लोग रणबीर कपूर और साई पल्लवी के बीच के एज गैप को वाल्मीकि रामायण में राम और सीता की उम्र से मैच कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, वाल्मिकी रामायण में एक जगह राम और सीता की आयु का उल्लेख भी है. अरण्य कांड में सीता रावण को साफ-साफ अपने पति राम की उम्र के बारे में बताती है.
संस्कृत श्लोक में...
जब सीता अपहरण करने के लिए उनसे बात कर रहा था, उस दौरान सीता ने बताया था कि उनकी और उनके पति की उम्र कितनी थी. इसके एक संस्कृत श्लोक में कहा गया है: 'मम भारत महतेजा व्याससा पंचविंशकः, अष्टादश हि वर्षनि मम जन्मनि गण्यते।'
राम और सीता के बीच उम्र का अंतर
श्लोक के अनुवाद के अनुसार, सीता कहती हैं कि उनके पति राम की उम्र 25 साल है और उनकी खुद की उम्र 18 साल है. उनकी ये उम्र उस समय थी, जब वे वनवास में काफी आगे बढ़ चुके थे. अगर इस संस्कृत श्लोक को सही माना जाए तो भगवान राम और माता सीता के बीच 7 साल का एज गैप था. वहीं, रणबीर कपूर और साई पल्लवी के बीच लगभग 10 साल का अंतर है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.