Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramayana Trailer: ‘कहां हैं हनुमान जी?’, ‘रामायण’ के ट्रेलर पर यूजर्स ने उठाए सवाल; बोले- राम जी चले न…

---विज्ञापन---

रणबीर कपूर की भव्य 'रामायण' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, जो आते ही इंटरनेट पर छा गया, ट्रेलर को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है, लेकिन इसी के साथ यूजर्स ने एक सवाल भी उठाया है. जी हां नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आज यानी (गुरुवार) की सुबह ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज हुआ. जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था. करीब 4 मिनट के इस ट्रेलर में भव्य विजुअल्स, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और शानदार स्टारकास्ट की झलक ने फैंस को दीवाना बना दिया है.

'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च

ट्रेलर में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आए हैं, जबकि यश ने रावण के रूप में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है. साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और विवेक ओबेरॉय विद्युज्जीव के रोल में दिखाई दिए.

---Advertisement---

अच्छाई और बुराई की दिखी महागाथा

ट्रेलर में अच्छाई और बुराई की इस महागाथा को बड़े पैमाने पर पेश करने की कोशिश साफ नजर आई. बता दें, ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा शुरू हो रही है. कई यूजर्स ने फिल्म के भव्य विजुअल्स और हॉलीवुड स्तर के वीएफएक्स की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, 'पुरानी रामायण अपनी सादगी के लिए याद की जाती है,

क्या बोले यूजर?

जबकि नई रामायण पूरी तरह सिनेमैटिक अनुभव दे रही है.' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'इस फिल्म के जरिए भारतीय संस्कृति को दुनिया के सामने शानदार अंदाज में पेश किया जा रहा है.' कई लोगों ने इसे 'असली सिनेमा' तक बता दिया.

---Advertisement---

यूजर ने क्यों उठाए सवाल?

हालांकि, ट्रेलर में सबसे ज्यादा जिस बात की चर्चा हुई, वह थी हनुमान जी की गैरमौजूदगी. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि ट्रेलर में हनुमान जी की झलक क्यों नहीं दिखाई गई. एक यूजर ने लिखा, 'क्या सिर्फ मुझे ही हनुमान जी की कमी महसूस हुई?' वहीं दूसरे ने कहा, 'ट्रेलर शानदार है, लेकिन हनुमान जी की एक झलक मिल जाती तो मजा दोगुना हो जाता.' कुछ लोगों ने भावुक अंदाज में लिखा, 'दुनिया चले ना हनुमान के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना.'

फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार

बता दें कि 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म का म्यूजिक दुनिया के मशहूर संगीतकार हांस जिमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि इसके विजुअल इफेक्ट्स ऑस्कर विजेता स्टूडियो DNEG ने बनाए हैं. निर्माता नमित मल्होत्रा की यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. बहरहाल, ट्रेलर को मिले शुरुआती रिएक्शन्स से साफ है कि दर्शकों की उम्मीदें इस फिल्म से काफी बढ़ गई हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 30, 2026 09:51 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola