Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रामायण’ में रणबीर कपूर का डबल रोल, राम के साथ इस किरदार को निभाकर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

---विज्ञापन---

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आखिरकार 30 जुलाई को सुबह ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज किया गया, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर कहर ढा दिया है, दर्शकों का जमकर प्यार बटोर रहा ट्रेलर 4 मिनट 10 सेकंड का है. जिसके शानदार विजुअल्स, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और भव्य प्रस्तुति देख दर्शक गद-गद हो गए. तो वहीं इन सबके बीच जिस बात ने फैंस को सबसे ज्यादा हैरान किया, वह रणबीर कपूर का डबल रोल है.

रणबीर कपूर का डबल रोल

अब तक सभी जानते थे कि रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर में उनका शांत स्वभाव, सादगी, पारंपरिक वेशभूषा और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस लोगों को खूब पसंद आ रही है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें इस किरदार के लिए बिल्कुल परफेक्ट बताया है.

---Advertisement---

ट्रेलर ने दिया फैंस को सरप्राइज

हालांकि, ट्रेलर के एक खास सीन ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया. इस फिल्म में रणबीर सिर्फ राम ही नहीं, बल्कि भगवान परशुराम के किरदार में भी नजर आने वाले हैं. ट्रेलर में पहली बार उनके परशुराम अवतार की झलक दिखाई गई है, जिसने इंटरनेट पर नई चर्चा छेड़ दी है.

इस किरदार में भी दिखे रणबीर

इस खास सीन में एक ही फ्रेम में रणबीर कपूर के दोनों किरदार दिखाई देते हैं. भगवान राम के सामने परशुराम घुटनों के बल बैठे नजर आते हैं और उनके हाथ में दिव्य धनुष दिखाई देता है. परशुराम के रूप में रणबीर लंबे बाल, घनी दाढ़ी-मूंछ और अलग अंदाज में नजर आते हैं. उनका यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

---Advertisement---

कौन हैं भगवान परशुराम?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है. उनका जन्म महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के घर हुआ था. वे जन्म से ब्राह्मण थे, लेकिन अपने पराक्रम और युद्ध कौशल के कारण उन्हें महान योद्धा के रूप में भी जाना जाता है.

कैसा है परशुराम का स्वभाव?

रामायण की कथा में परशुराम का प्रसंग सीता स्वयंवर के बाद आता है. जब भगवान राम शिव धनुष तोड़ देते हैं, तो परशुराम क्रोधित होकर राजा जनक के दरबार पहुंचते हैं और राम को चुनौती देते हैं. लेकिन बाद में जब उन्हें यह ज्ञात होता है कि राम स्वयं भगवान विष्णु के अवतार हैं, तो उनका क्रोध शांत हो जाता है और वे उनका सम्मान करते हैं.

---Advertisement---

दर्शकों की एक्साइटमेंट हाई

फिल्म के ट्रेलर में इस ऐतिहासिक और पौराणिक प्रसंग की झलक ने दर्शकों की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है. अब फैंस बड़े पर्दे पर राम और परशुराम के आमने-सामने वाले इस सीन को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि यह सीन फिल्म के सबसे दमदार और यादगार पलों में से एक साबित हो सकता है.

First published on: Jul 30, 2026 12:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola